मोतिहारी में डम्फर की टक्कर से युवक घायल:ड्राइवर ने नहीं रोकी गाड़ी, बाइक 20 फीट तक घसीटता चला गया

मोतिहारी में डम्फर की टक्कर से युवक घायल:ड्राइवर ने नहीं रोकी गाड़ी, बाइक 20 फीट तक घसीटता चला गया

मोतिहारी में एक अनियंत्रित डम्फर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सुगौली थाना क्षेत्र के जनता चौक के पास हुई। घायल युवक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी शशिभूषण पासवान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शशिभूषण अपने परिवार के एक शादी समारोह में शामिल होने सुगौली आए थे। जनता चौक के पास से गुजरते समय एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिर गया। चालक ने वाहन नहीं रोका और बाइक को लगभग 20 फीट तक घसीटता चला गया। इस हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर सुगौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुगौली में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया। डम्फर चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डम्फर चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और वाहन को भी जब्त कर लिया है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए भेजा गया है। डम्फर और उसके चालक को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे हादसों पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है। मोतिहारी में एक अनियंत्रित डम्फर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सुगौली थाना क्षेत्र के जनता चौक के पास हुई। घायल युवक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी शशिभूषण पासवान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शशिभूषण अपने परिवार के एक शादी समारोह में शामिल होने सुगौली आए थे। जनता चौक के पास से गुजरते समय एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिर गया। चालक ने वाहन नहीं रोका और बाइक को लगभग 20 फीट तक घसीटता चला गया। इस हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर सुगौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुगौली में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया। डम्फर चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डम्फर चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और वाहन को भी जब्त कर लिया है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए भेजा गया है। डम्फर और उसके चालक को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे हादसों पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *