मुजफ्फरपुर में शराब तस्करी में पकड़ी गई अपनी कार को बचाने के लिए युवक ने लूट की झूठी कहानी गढ़ दी, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने कुछ ही घंटों में पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। मामला सामने आते ही कथित पीड़ित ही आरोपी बन गया। पुलिस ने आरोपी को आबकारी थाने के हवाले कर दिया। सुबह पकड़ी गई शराब लदी कार पुलिस ने बताया कि, शनिवार सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने एसकेएमसीएच के पास से एक कार को जब्त किया था। कार में ट्रॉली बैग में रखी पंजाब निर्मित शराब की 68 बोतलें बरामद हुई थीं। कार्रवाई के दौरान दो तस्कर मौके से फरार हो गए थे। भागने के दौरान उन्होंने उत्पाद विभाग की गाड़ी को टक्कर मारने की भी कोशिश की, लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। शाम को पहुंचा ‘पीड़ित’, सुनाई लूट की कहानी इसी घटना के कुछ घंटे बाद कार का चालक सह मालिक शिवम कुमार बोचहां थाना पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसकी कार एनएच पर पिस्टल दिखाकर लूट ली गई है। पहली नजर में मामला गंभीर लगा, लेकिन पुलिस को उसकी कहानी पर शक हुआ। पुलिस की पड़ताल में खुला खेल बोचहां थानाध्यक्ष ने यशवंत कुमार मिश्रा ने जांच शुरू की। जब संबंधित थानों से घटना की पुष्टि करनी चाही तो कहीं भी ऐसी लूट की जानकारी नहीं मिली। इसी बीच अबकारी थाना से शराब लदी कार पकड़े जाने की खबर सामने आई। इसके बाद उत्पाद विभाग से संपर्क किया गया, जहां से कार नंबर मिलते ही सारा मामला साफ हो गया। ‘पीड़ित’ ही निकला तस्कर जांच में सामने आया कि जिस कार की लूट की बात कही जा रही थी, उसी कार से शराब बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने शिवम कुमार को हिरासत में ले लिया और देर रात उसे उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया। दूसरे आरोपी की तलाश जारी उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह के अनुसार, इस मामले में रंधीर नाम का एक और आरोपी शामिल है, जिसकी लोकेशन मुजफ्फरपुर जंक्शन के आसपास मिली थी। देर रात तक छापेमारी की गई, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। ट्रेन से लाई गई थी शराब की खेप प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि शराब की खेप ट्रेन से लाई गई थी, जिसे बाद में कार के जरिए ठिकाने लगाने की तैयारी थी। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है। मुजफ्फरपुर में शराब तस्करी में पकड़ी गई अपनी कार को बचाने के लिए युवक ने लूट की झूठी कहानी गढ़ दी, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने कुछ ही घंटों में पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। मामला सामने आते ही कथित पीड़ित ही आरोपी बन गया। पुलिस ने आरोपी को आबकारी थाने के हवाले कर दिया। सुबह पकड़ी गई शराब लदी कार पुलिस ने बताया कि, शनिवार सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने एसकेएमसीएच के पास से एक कार को जब्त किया था। कार में ट्रॉली बैग में रखी पंजाब निर्मित शराब की 68 बोतलें बरामद हुई थीं। कार्रवाई के दौरान दो तस्कर मौके से फरार हो गए थे। भागने के दौरान उन्होंने उत्पाद विभाग की गाड़ी को टक्कर मारने की भी कोशिश की, लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। शाम को पहुंचा ‘पीड़ित’, सुनाई लूट की कहानी इसी घटना के कुछ घंटे बाद कार का चालक सह मालिक शिवम कुमार बोचहां थाना पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसकी कार एनएच पर पिस्टल दिखाकर लूट ली गई है। पहली नजर में मामला गंभीर लगा, लेकिन पुलिस को उसकी कहानी पर शक हुआ। पुलिस की पड़ताल में खुला खेल बोचहां थानाध्यक्ष ने यशवंत कुमार मिश्रा ने जांच शुरू की। जब संबंधित थानों से घटना की पुष्टि करनी चाही तो कहीं भी ऐसी लूट की जानकारी नहीं मिली। इसी बीच अबकारी थाना से शराब लदी कार पकड़े जाने की खबर सामने आई। इसके बाद उत्पाद विभाग से संपर्क किया गया, जहां से कार नंबर मिलते ही सारा मामला साफ हो गया। ‘पीड़ित’ ही निकला तस्कर जांच में सामने आया कि जिस कार की लूट की बात कही जा रही थी, उसी कार से शराब बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने शिवम कुमार को हिरासत में ले लिया और देर रात उसे उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया। दूसरे आरोपी की तलाश जारी उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह के अनुसार, इस मामले में रंधीर नाम का एक और आरोपी शामिल है, जिसकी लोकेशन मुजफ्फरपुर जंक्शन के आसपास मिली थी। देर रात तक छापेमारी की गई, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। ट्रेन से लाई गई थी शराब की खेप प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि शराब की खेप ट्रेन से लाई गई थी, जिसे बाद में कार के जरिए ठिकाने लगाने की तैयारी थी। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है।


