मगध यूनिवर्सिटी में 25 अप्रैल को एलुमनी मीट:कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी, 1 अप्रैल को होगी बैठक; बिहार के राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

मगध यूनिवर्सिटी में 25 अप्रैल को एलुमनी मीट:कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी, 1 अप्रैल को होगी बैठक; बिहार के राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

मगध विश्वविद्यालय में 25 अप्रैल को एलुमनी मीट का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन करेंगे। राज्यपाल सचिवालय से इसकी आधिकारिक सहमति भी यूनिवर्सिटी को मिल गई है। कार्यक्रम को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है। कैंपस में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। हर स्तर पर यूनिवर्सिटी की कोर टीम की ओर से प्लानिंग हो रही है। जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही और कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार मंगलम के मार्गदर्शन में काम चल रहा है। एलुमनी मीट को सफल बनाने के लिए कई समितियां बनाई गई हैं। हर समिति को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। 1 अप्रैल को होगी अहम बैठक कार्यक्रम की कमान समन्वयक प्रो. डॉ. निभा सिंह के हाथ में है। उनके नेतृत्व में तैयारियों की नियमित समीक्षा हो रही है। किस दिन क्या होगा, कौन जिम्मेदार होगा। इसकी पूरी रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसी सिलसिले में 1 अप्रैल को एक अहम बैठक बुलाई गई है। यह बैठक शिक्षा विभाग के राधाकृष्णन सभागार में होगी। इसकी अध्यक्षता खुद कुलपति करेंगे। सभी समितियों के सदस्य शामिल होंगे। अब तक का सबसे बड़ा आयोजन विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा है कि इस बार का एलुमनी मीट अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा। पुराने छात्र-छात्राओं को जोड़ने और संस्थान की पहचान मजबूत करने पर फोकस है। कुल मिलाकर, 25 अप्रैल का यह आयोजन मगध विश्वविद्यालय के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। प्रशासन इसे सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। मगध विश्वविद्यालय में 25 अप्रैल को एलुमनी मीट का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन करेंगे। राज्यपाल सचिवालय से इसकी आधिकारिक सहमति भी यूनिवर्सिटी को मिल गई है। कार्यक्रम को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है। कैंपस में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। हर स्तर पर यूनिवर्सिटी की कोर टीम की ओर से प्लानिंग हो रही है। जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही और कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार मंगलम के मार्गदर्शन में काम चल रहा है। एलुमनी मीट को सफल बनाने के लिए कई समितियां बनाई गई हैं। हर समिति को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। 1 अप्रैल को होगी अहम बैठक कार्यक्रम की कमान समन्वयक प्रो. डॉ. निभा सिंह के हाथ में है। उनके नेतृत्व में तैयारियों की नियमित समीक्षा हो रही है। किस दिन क्या होगा, कौन जिम्मेदार होगा। इसकी पूरी रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसी सिलसिले में 1 अप्रैल को एक अहम बैठक बुलाई गई है। यह बैठक शिक्षा विभाग के राधाकृष्णन सभागार में होगी। इसकी अध्यक्षता खुद कुलपति करेंगे। सभी समितियों के सदस्य शामिल होंगे। अब तक का सबसे बड़ा आयोजन विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा है कि इस बार का एलुमनी मीट अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा। पुराने छात्र-छात्राओं को जोड़ने और संस्थान की पहचान मजबूत करने पर फोकस है। कुल मिलाकर, 25 अप्रैल का यह आयोजन मगध विश्वविद्यालय के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। प्रशासन इसे सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *