जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के बाबूबांक मोहल्ले में रविवार देर शाम एक 29 वर्षीय महिला ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान बाबूबांक निवासी विजय कुमार चौधरी की पत्नी जूही कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, एसआई दीपक कुमार, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पति दूध की दुकान चलाते हैं बताया जाता है कि मृतका के पति विजय कुमार चौधरी झाझा दुर्गा मंदिर के पास दूध की दुकान चलाते हैं। प्रतिदिन की तरह वह दुकान बंद कर घर लौटे तो उन्होंने अपनी पत्नी को कमरे में पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ पाया। आनन-फानन में उन्होंने पत्नी को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच मामूली बातों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। पति विजय ने बताया कि छह वर्ष पूर्व दोनों की शादी हुई थी और तब से घरेलू विवाद जारी था। जूही कुमारी के दो मासूम बेटे हैं। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए घटना की सूचना पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की जानकारी मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मामले के हर पहलू से जांच कर रही है और समाचार लिखे जाने तक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी हुई थी। घटना के बाद मोहल्ले में शोक का माहौल है। जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के बाबूबांक मोहल्ले में रविवार देर शाम एक 29 वर्षीय महिला ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान बाबूबांक निवासी विजय कुमार चौधरी की पत्नी जूही कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, एसआई दीपक कुमार, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पति दूध की दुकान चलाते हैं बताया जाता है कि मृतका के पति विजय कुमार चौधरी झाझा दुर्गा मंदिर के पास दूध की दुकान चलाते हैं। प्रतिदिन की तरह वह दुकान बंद कर घर लौटे तो उन्होंने अपनी पत्नी को कमरे में पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ पाया। आनन-फानन में उन्होंने पत्नी को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच मामूली बातों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। पति विजय ने बताया कि छह वर्ष पूर्व दोनों की शादी हुई थी और तब से घरेलू विवाद जारी था। जूही कुमारी के दो मासूम बेटे हैं। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए घटना की सूचना पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की जानकारी मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मामले के हर पहलू से जांच कर रही है और समाचार लिखे जाने तक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी हुई थी। घटना के बाद मोहल्ले में शोक का माहौल है।


