नवजात की मौत पर परिजनों ने किया विरोध:सरायमोहना पंचक्रोशी मार्ग को किया जाम,बोले-डाक्टर ने लगाई गलत सुई

नवजात की मौत पर परिजनों ने किया विरोध:सरायमोहना पंचक्रोशी मार्ग को किया जाम,बोले-डाक्टर ने लगाई गलत सुई

सतरंगी तिराहा सलारपुर स्थित एक अस्पताल में रविवार को नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर हंगामा किया। लोगों ने सरायमोहना पंचक्रोशी मार्ग को जाम कर दिया। दरअसल,सलारपुर निवासी विकास राजभर की पत्नी खुशबू को 14 मार्च को चिरईगांव पीएचसी पर पुत्री पैदा हुई। विकास ने बताया कि रविवार को नवजात को बुखार आ गया और दस्त होने लगा। इसके बाद उसे सतरंगी तिराहा सलारपुर स्थित वैष्णवी अस्पताल ले गए। अब जानिए क्यों हुआ विवाद विकास ने बताया कि डॉ. सुभाष ने जैसे ही नवजात को सुई लगाई, तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद डॉक्टर ने पांडेयपुर स्थित बच्चों के अस्पताल ले जाने के लिए कहा। आनन फानन में परिजन नवजात को पांडेयपुर अस्पताल ले जाने लगे। पंचक्रोशी रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचने पर नवजात की मौत हो गई। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और तोड़फोड़ करने लगे। पुलिस ने दर्ज किया केस मौके पर पुलिस ने लोगों को अस्पताल से हटाया और डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। परिजन स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सरायमोहना पंचक्रोशी मार्ग जाम कर दिया। मौके पर एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना, थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी फोर्स के साथ मौजूद थे। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *