सीधी पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह को पकड़ा:1200 किमी दूर धार से दो आरोपी गिरफ्तार; 23.80 लाख का माल बरामद

सीधी पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह को पकड़ा:1200 किमी दूर धार से दो आरोपी गिरफ्तार; 23.80 लाख का माल बरामद

सीधी पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धार जिले के जंगलों में 1200 किलोमीटर दूर दबिश देकर यह कार्रवाई की। इस दौरान करीब 23.80 लाख रुपए का चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को रविवार शाम सीधी लाया गया और आज सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। यह मामला ग्राम कोल्हूडीह निवासी रोशन सिंह चौहान के सूने मकान में हुई चोरी से संबंधित है। अज्ञात बदमाशों ने मकान का दरवाजा तोड़कर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुरा ली थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत प्रकरण दर्ज कर एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। 200 से अधिक सीसीटीवी से हुई पहचान सीधी एसपी संतोष कोरी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद ली। 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद एक संदिग्ध सफेद अर्टिगा कार की पहचान हुई। पुलिस टीम ने इस कार का पीछा करते हुए धार जिले के टांडा और बाग थाना क्षेत्र के जंगलों तक पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से घेराबंदी की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश मंडलोई (33) निवासी थाना बाग और अदन अलावा (45) निवासी थाना टांडा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्य अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। आरोपियों से लगभग 40 ग्राम सोना, 450 ग्राम चांदी बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 40 ग्राम सोना, 450 ग्राम चांदी, चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई अर्टिगा कार और चोरी के पैसों से खरीदी गई एक ईको ओमनी कार बरामद की है। यह पूरा ऑपरेशन पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में चलाया गया। इसमें साइबर सेल और कमर्जी थाना टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *