पूर्णिया में रविवार रात बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की दी। वांटेड अपराधी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दी। हालांकि इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मौके से वांटेड समेत दो सुरक्षा गार्ड को दबोचा है। दो खोखा बरामद किए गए हैं। दो लग्जरी गाड़ियों को भी जब्त किया गया है। घटना शहर के के.हाट थाना क्षेत्र के पूर्णिया कॉलेज चौक के पास की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक वांछित अपराधी हथियार के साथ इलाके में पहुंचा है। किसी बड़ी वारदात की फिराक में है। इनपुट मिलते ही तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी। जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, उसने दहशत फैलाने के लिए लगातार हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इसके बावजूद पुलिस पीछे नहीं हटी और मौके पर ही उसे दबोच लिया। उसके साथ मौजूद दो निजी सुरक्षा गार्ड को भी गिरफ्तार किया गया है। 2 दिन पहले जेल से बाहर आया था गिरफ्तार अपराधी सरसी थाना क्षेत्र के एक चर्चित गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किस घटना को अंजाम देने वाला था और उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हैं। घटनास्थल को लेकर भी एक अहम जानकारी सामने आई है। जिस जगह फायरिंग हुई, वहां एक मकान का निर्माण चल रहा है। बताया जा रहा है कि उस मकान से जुड़ा एक व्यक्ति दो दिन पहले ही गोलीबारी के एक मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया है। पुलिस इस कड़ी को भी गंभीरता से जांच रही है और उस व्यक्ति की तलाश में जुटी है। पुलिस छानबीन में जुटी इस संबंध में के. हाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस हर एंगल से पड़ताल कर रही है। ताकि इस घटना के पीछे की पूरी साजिश सामने लाई जा सके। पूर्णिया में रविवार रात बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की दी। वांटेड अपराधी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दी। हालांकि इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मौके से वांटेड समेत दो सुरक्षा गार्ड को दबोचा है। दो खोखा बरामद किए गए हैं। दो लग्जरी गाड़ियों को भी जब्त किया गया है। घटना शहर के के.हाट थाना क्षेत्र के पूर्णिया कॉलेज चौक के पास की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक वांछित अपराधी हथियार के साथ इलाके में पहुंचा है। किसी बड़ी वारदात की फिराक में है। इनपुट मिलते ही तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी। जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, उसने दहशत फैलाने के लिए लगातार हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इसके बावजूद पुलिस पीछे नहीं हटी और मौके पर ही उसे दबोच लिया। उसके साथ मौजूद दो निजी सुरक्षा गार्ड को भी गिरफ्तार किया गया है। 2 दिन पहले जेल से बाहर आया था गिरफ्तार अपराधी सरसी थाना क्षेत्र के एक चर्चित गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किस घटना को अंजाम देने वाला था और उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हैं। घटनास्थल को लेकर भी एक अहम जानकारी सामने आई है। जिस जगह फायरिंग हुई, वहां एक मकान का निर्माण चल रहा है। बताया जा रहा है कि उस मकान से जुड़ा एक व्यक्ति दो दिन पहले ही गोलीबारी के एक मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया है। पुलिस इस कड़ी को भी गंभीरता से जांच रही है और उस व्यक्ति की तलाश में जुटी है। पुलिस छानबीन में जुटी इस संबंध में के. हाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस हर एंगल से पड़ताल कर रही है। ताकि इस घटना के पीछे की पूरी साजिश सामने लाई जा सके।


