आज पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक:17 एजेंडों पर होगी चर्चा, घाट सुधार से लेकर स्ट्रीट लाइट के विस्तार पर होगा फैसला

आज पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक:17 एजेंडों पर होगी चर्चा, घाट सुधार से लेकर स्ट्रीट लाइट के विस्तार पर होगा फैसला

पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की 21वीं साधारण बैठक आज मेयर सीता साहू की अध्यक्षता में आयोजित होगी। इस बैठक में 17 मुख्य एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। इसमें 27 फरवरी 2026 को हुई 20वीं बैठक की कार्यवाही की पुष्टि शामिल है। इसके साथ ही पटना नगर निगम के लिए विभिन्न परामर्शी नियुक्तियों, वार्ड संख्या- 5 में स्वीकृत योजनाओं पर चर्चा होगी। घाट सुधार कार्य से लेकर स्ट्रीट लाइट के विस्तार पर चर्चा इसमें वार्ड संख्या- 5 में स्वीकृत विकास योजनाओं के अलावा गायघाट में सामुदायिक शौचालय, सेप्टिक टैंक, सोख पिट निर्माण और बोरिंग कार्य जैसे प्रस्ताव एजेंडे में शामिल हैं। वहीं, टैक्स कलेक्शन चैंबर में फाल्स सीलिंग, मुख्य गेट की मरम्मत और भद्र घाट पर गंगा दशहरा के अवसर पर अस्थायी बैरिकेडिंग और घाट सुधार कार्य पर भी निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों में सड़क व नाला निर्माण, स्ट्रीट लाइट विस्तार, ट्यूबवेल निर्माण और पार्कों के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर भी मुहर लगने की संभावना है। टैक्स निर्धारण-वसूली के लिए नई एजेंसी सेलेक्शन पर हुई थी चर्चा पिछली सशक्त स्थाई समिति की बैठक में गर्मी के मौसम की आहट को देखते हुए शहर के विभिन्न वार्डों में पानी की किल्लत दूर करने के लिए दर्जनों योजनाओं पर चर्चा हुई थी। वहीं, निगम क्षेत्र के अंतर्गत भवनों के नए सिरे से टैक्स एसेसमेंट और रेवन्यू कलेक्शन के लिए एक नई एजेंसी का चयन की बात हुई थी। इसके अलावा शहर में शौचालयों के बेहतर संचालन और रखरखाव को लेकर एक ठोस नीतिगत निर्णय लिया गया। पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की 21वीं साधारण बैठक आज मेयर सीता साहू की अध्यक्षता में आयोजित होगी। इस बैठक में 17 मुख्य एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। इसमें 27 फरवरी 2026 को हुई 20वीं बैठक की कार्यवाही की पुष्टि शामिल है। इसके साथ ही पटना नगर निगम के लिए विभिन्न परामर्शी नियुक्तियों, वार्ड संख्या- 5 में स्वीकृत योजनाओं पर चर्चा होगी। घाट सुधार कार्य से लेकर स्ट्रीट लाइट के विस्तार पर चर्चा इसमें वार्ड संख्या- 5 में स्वीकृत विकास योजनाओं के अलावा गायघाट में सामुदायिक शौचालय, सेप्टिक टैंक, सोख पिट निर्माण और बोरिंग कार्य जैसे प्रस्ताव एजेंडे में शामिल हैं। वहीं, टैक्स कलेक्शन चैंबर में फाल्स सीलिंग, मुख्य गेट की मरम्मत और भद्र घाट पर गंगा दशहरा के अवसर पर अस्थायी बैरिकेडिंग और घाट सुधार कार्य पर भी निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों में सड़क व नाला निर्माण, स्ट्रीट लाइट विस्तार, ट्यूबवेल निर्माण और पार्कों के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर भी मुहर लगने की संभावना है। टैक्स निर्धारण-वसूली के लिए नई एजेंसी सेलेक्शन पर हुई थी चर्चा पिछली सशक्त स्थाई समिति की बैठक में गर्मी के मौसम की आहट को देखते हुए शहर के विभिन्न वार्डों में पानी की किल्लत दूर करने के लिए दर्जनों योजनाओं पर चर्चा हुई थी। वहीं, निगम क्षेत्र के अंतर्गत भवनों के नए सिरे से टैक्स एसेसमेंट और रेवन्यू कलेक्शन के लिए एक नई एजेंसी का चयन की बात हुई थी। इसके अलावा शहर में शौचालयों के बेहतर संचालन और रखरखाव को लेकर एक ठोस नीतिगत निर्णय लिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *