ऑनलाइन सिलेंडर दिलवाने वाली गैंग एक्सपोज:राजस्थान में बैठकर बिहार में ठगी; एजेंट बोला-1000 हॉकर एक्टिव, 10 मिनट में डिलीवरी, QR से पैसे गायब कर रहे

ऑनलाइन सिलेंडर दिलवाने वाली गैंग एक्सपोज:राजस्थान में बैठकर बिहार में ठगी; एजेंट बोला-1000 हॉकर एक्टिव, 10 मिनट में डिलीवरी, QR से पैसे गायब कर रहे

रिपोर्टर: मैंने सोशल मीडिया पर आपका ऐड देखा। आप 1250 रुपए में सिलेंडर दिलवाते हैं। एजेंट: QR भेज रहा हूं 250 रुपए डाल दो। बाकी हॉकर को दे देना। सिलेंडर पहुंच जाएगा। रिपोर्टर: पैसे डाल दिए हैं। सिलेंडर कब तक पहुंचेगा। इतना कहते ही एजेंट का कॉल कट हो गया। इसके बाद फोन नहीं लगा। ये तरीका है गैस क्राइसिस के नाम पर ठगी करने वाली गैंग का। गैंग राजस्थान में बैठकर बिहार के लोगों से ठगी कर रही है। एजेंट्स का दावा है कि वो रोज 400 सिलेंडर की बुकिंग करते हैं। यह साइबर ठगी का पैटर्न है। गैस क्राइसिस के बीच राजस्थान के मेवात में बैठकर साइबर ठग बिहार में हर दिन 400 लोगों से डील कर रहे हैं। एजेंट्स को एक्सपोज करने के लिए रिपोर्टर ने राजस्थान के मेवात की गैंग के ठगी के पूरे पैटर्न को समझा। पढ़िए और देखिए गैस क्राइसिस के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाली गैंग की पूरी कहानी..। गैस क्राइसिस में एक्टिव साइबर ठग ऑनलाइन ठगी के मामले में बिहार देश में हमेशा चर्चा में रहा है। साल 2025 में 1.10 लाख मामले बिहार में ऑनलाइन ठगी के सामने आए हैं। बिहार का पटना, नालंदा, सहरसा, औरंगाबाद, गोपालगंज और पूर्वी चंपारण हॉट स्पाॅट रहे हैं। बिहार पुलिस के आंकड़ों की बात करें तो इन क्षेत्रों में साल 2020 से 2024 के बीच 399 करोड़ रुपए की ठगी हुई है। बिहार में हर दिन 3000 से लेकर 5000 तक शिकायतें साइबर ठगी की आ रही हैं। अब इसमें अधिक मामले रसोई गैस की बुकिंग और इससे जुड़े मामलों में साइबर ठगी से जुड़ी हैं। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि राजस्थान के मेवात क्षेत्र में बैठकर एजेंट बिहार में साइबर ठगी कर रहे हैं। साइबर ठगी के शिकार हुए लोगों से हमें एजेंट का नंबर मिला। रिपोर्टर ने कंज्यूमर बनकर एजेंट को कॉल किया और रसोई गैस के नाम पर पूरी डील की। रिपोर्टर: गैस खत्म हो गई है, ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है, इमरजेंसी में गैस मिल जाएगी क्या? रोहित: हां, भइया मिल जाएगी, सरकार ने हमें बुकिंग के लिए ही लगाया है। रिपोर्टर: कितने की आएगी और कहां आ जाएं गैस के लिए? रोहित: 1275 रुपए लगेंगे और 3 दिन में होम डिलिवरी हो जाएगी। रिपोर्टर: 3 दिन लग जाएंगे? रोहित: बहुत अर्जेंट है क्या आपको? रिपोर्टर: अभी बहुत अर्जेंट है, 3 दिन से परेशान हैं, घर में खाना नहीं बना है। रोहित: आप किस स्टेट से हो? रिपोर्टर: मैं बिहार, पटना से हूं। रोहित: लोकेशन बता सकते हो? रिपोर्टर: पटना के पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया में हमारा घर है। रोहित: मैं बात करता हूं, अगर लड़के फ्री होंगे तो अभी पहुंचा देंगे। रिपोर्टर: आप बता दीजिए ना, कहां आना है, मैं खुद आकर ले लेता हूं। रोहित: नहीं, सिस्टम यह नहीं है, गैस की होम डिलिवरी ही होती है। रिपोर्टर: सर हम लोग तो एजेंसी और गोदाम से ले लेते थे? रोहित: सरकार ने अब सिस्टम बदल दिया है, अब हम जो बोल रहे हैं वैसा ही सिस्टम है। रिपोर्टर: अच्छा, यह नहीं पता था। रोहित: हां, इधर युद्ध के दौरान बदला है, बहुत कालाबाजारी हो रही है। इसलिए सख्ती हुई है। पुलिस का डर दिखाकर ठगी एजेंट रोहित ने दावे के साथ कहा कि सरकार ने कंपनियों को आदेश दिया है, जिसके बाद नियम बदल गया है। हर कंपनी का काम एक जगह से हो रहा है। यहां हमारे जैसे लोग ही सुविधा के लिए बुकिंग कर रहे हैं। पुलिस सबको पकड़ रही है, इसलिए मैं आपको समझा रहा। आप भी कहीं पुलिस के चक्कर में नहीं फंस जाएं। किसी भी दुकान पर गैस दिख जाती है, पुलिस वाले उठा ले जाते हैं। इसलिए अब मैं आपके घर तक गैस पहुंचवा दूंगा, बुकिंग होते ही प्रोसेस शुरू हो जाएगी। रिपोर्टर: इमरजेंसी थी, दो दिनों से घर में खाना नहीं बना इसलिए रिक्वेस्ट कर रहे हैं? रोहित: बिहार में पूरी टीम है, मेरे लड़के आपको घर तक सिलेंडर पहुंचा देंगे, आपको कहीं जाना ही नहीं है। रिपोर्टर: ठीक है, तो मेरे लोकेशन पर ही गैस जल्दी पहुंचवा दीजिए। रोहित: सरकार ने जो नियम बदला है, उसमें बुकिंग करनी होती है, इसके बाद ही गैस मिलता है। रिपोर्टर: बुकिंग हो ही नहीं पा रही है सर? रोहित: हां, इसलिए तो कंपनियों ने हमें लगाया है, प्रोसेस कीजिए बुकिंग हो जाएगी। रिपोर्टर: प्रोसेस बताइए सर कैसे करना है? रोहित: मैं लिंक देता हूं उसपर क्लिकर करके प्रोसेस कर लीजिए। रिपोर्टर: मैं बहुत जानकार नहीं हूं सर इस मामले में ? रोहित: ठीक है, तुम्हारे वॉट्सऐप पर स्कैनर भेज देता हूं इसपर पैसे डालकर स्क्रीन शाट भेज दो। रिपोर्टर: ठीक है सर, यह तो हो जाएगा। रोहित: आपको कितने गैस सिलेंडर चाहिए, एक या दो? रिपोर्टर: आप कितने दे सकते हैं, दो करा दीजिए। रोहित: आपको जितने चाहिए, उतनी व्यवस्था कर देंगे। बिहार में 400 सिलेंडर का स्टॉक बताकर ठगी इन्वेस्टिगेशन के दौरान कुछ ऐसे भी एजेंट का पता चला जो बिहार में 400 सिलेंडर स्टॉक में होने की बात कहकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। राेहित ने भी बिहार में 400 सिलेंडर और 1000 से अधिक हॉकर की बात कही। दावा किया कि बिहार के 38 जिलों में गैस की बुकिंग और होम डिलिवरी के लिए कंपनियों ने उसे लगाया है। अब तक 1000 से अधिक घरों में गैस की डिलिवरी भी करा चुका है। एजेंट बोला – ईरान से सीधा कंपनियों को गैस साइबर ठग रोहित से बातचीत के दौरान ठगी का पूरा पैटर्न पता चल गया। वो गैस सिलेंडर के स्टॉक और हॉकर के साथ विदेशों से गैस के आने का रूट मैप भी बताने लगा, जो गैस के लिए परेशान लोगों को फंसाकर ठगी करने के लिए काफी है। रोहित ने दावा किया कि हमने दो दिनों में बिहार में 400 सिलेंडर होम डिलिवर कराए हैं। बिहार में बहुत डिमांड है, क्योंकि वहां सिस्टम अच्छा से काम नहीं कर रहा है। इसलिए पूरी व्यवस्था कंपनी ने हम लोगों के हाथ में दे दी है। रोहित बोला – अभी युद्ध की वजह से सिलेंडर नहीं आ रहे हैं। हम लोगों की कंपनी डायरेक्ट ईरान से गैस मंगवा रही है। अगर आप ब्लैक में सिलेंडर लेना चाहते हैं तो ब्लैक में भी मिल जाएगा। जब रिपोर्टर ने सवाल किया कि आप लोग कितने में सिलेंडर लेकर आ रहे हो? इस पर साइबर ठग ने जवाब दिया कि हम कितने में भी लेकर आए, आपको 1275 में ही मिलेगा, इससे कम में सिलेंडर नहीं मिलेगा। जब रिपोर्टर ने कहा ठीक है, आप रेट कंट्रोल में लेकर गैस दे रहे हैं तो साइबर ठग बोला अगर इस रेट में नहीं देंगे तो सरकार और कंपनियां नहीं छोड़ेगी। हम लोगों पर भी कार्रवाई हो जाएगी। एजेंट बोला- ऑनलाइन बुकिंग के लिए 275 रुपए का नियम साइबर ठग रोहित ने रिपोर्टर को विश्वास में लेकर कहा, सरकार ने फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नियम बदल दिया है। डिमांड इतनी है कि सर्वर जाम हो जा रहा है, जिससे ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। अब नियम आ गया है कि 275 रुपए एडवांस पेमेंट करने पर बुकिंग हो रही है। बाकी का एक हजार रुपए होम डिलिवरी वाले एजेंट को देना पड़ता है। पटना से दिल्ली तक सिलेंडर की डील साइबर ठगों ने दावा किया कि वह भारत के हर कोने में गैस सिलेंडर पहुंचा देंगे। एक एजेंट ने कहा कि वह दिल्ली ऑफिस में है, वहां से बुकिंग कर गैस की डिलिवरी भारत की अलग-अलग जगहों पर कराता है। दावा किया कि कंपनी के लड़के पटना से लेकर 38 जिलों में गैस की डिलिवरी कर रहे हैं। आपको पूरे इंडिया में जहां भी सिलेंडर चाहिए वहां मिल जाएगा। दिल्ली, मुंबई, गुजरात से लेकर देश के सभी राज्यों में पूरा नेटवर्क काम कर रहा है। एजेंट के दावों को लेकर रिपोर्टर ने दिल्ली का एड्रेस बताकर डील की। रिपोर्टर: मेरा एक भाई दिल्ली के सराय रोहिल्ला में है, क्या वहां मिल जाएगा। वह भी बहुत परेशान है। रोहित: हां, मिल जाएगा, आप उसकी बुकिंग करा दो और लोकेशन बता दो, सिलेंडर पहुंच जाएगा। रिपोर्टर: कितनी देर में सिलेंडर मेरे लोकेशन पर भेज देंगे। रोहित: दिल्ली में तो 3 से 4 घंटे में ही पहुंचा दिया जाएगा। रिपोर्टर: जरूरी है, भेज दीजिए ना, हॉकर का नंबर दे दीजिए, मैं उससे मिलकर ले लेता हूं। रोहित: लिंक भेज रहा हूं पहले बुकिंग करा लीजिए। रिपोर्टर: मुझे डर लग रहा है, कहीं पैसे लेने के बाद आपने सिलेंडर नहीं पहुंचाया तो? रोहित: ऐसे ही डरते रहे हैं आप, अगर लेना है तो लो नहीं तो टाइम बर्बाद मत करो। एजेंट बोला – पैसा दीजिए 100 सिलेंडरों की बुकिंग कर दूंगा रिपोर्टर से बातचीत के दौरान जब एजेंट्स को लग गया कि वह जरुरतमंद है तो स्कैनर भेजा। स्कैनर से पैसा देकर ऑनलाइन बुकिंग कराने की बात कही। एक रिपोर्टर ने पहले उससे कस्टमर बनकर बात की और बाद में दूसरे रिपोर्टर ने उसी नंबर पर डीलर यानी बिहार का एजेंट बनकर बात की। रिपोर्टर: क्या गैस मिल जाएगी। रोहित: हां मिल जाएगी, आप किस स्टेट से बोल रहे हो? रिपोर्टर: मैं मुजफ्फरपुर से बोल रहा हूं। रोहित: एक सिलेंडर का 1275 रुपए लगेगा। रिपोर्टर: मुझे एक नहीं, 50 सिलेंडर चाहिए, मैं गैस की दुकान चलाता हूं। दुकान से गैस भी भरता हूं। रोहित: मैं समझ रहा हूं, आपको जितना चाहिए उतना दे दूंगा। रिपोर्टर: ठीक है तो आप दे दीजिए, मुझे कहां आना होगा, मैं आकर ले लेता हूं। रोहित: आप अपना लोकेशन बता दीजिए और आपकी लोकेशन पर गैस पहुंच जाएगी। रिपोर्टर: एक साथ सभी सिलेंडर आ जाएंगे? रोहित: 25 सिलेंडर जाएंगे, दूसरे दिन 25 मिल जाएंगे, 1875 रुपए एडवांस बुकिंग के चाहिए। रिपोर्टर: आप किस कंपनी का सिलेंडर देंगे। रोहित: हम भारत, एचपी और इंडियन का देंगे। रिपोर्टर: एक साथ इतने सिलेंडर आएंगे, पकड़े तो नहीं जाएंगे ना? रोहित: पुलिस को सेट कर के रखा है, हमें दिक्कत नहीं, आप अपने वहां सेट कीजिएगा। रिपोर्टर: मुझे विश्वास नहीं हो रहा है, पैसे मैं कैसे भेज दूं, आप मिलते तो आपके हाथ में पैसे दे देता। रोहित: आप ऑनलाइन पैसे डाल दो या लिंक दे रहा खुद बुक कर दो जैसे बोल रहा हूं। बिहार से हर दिन 400 से अधिक कॉल रिपोर्टर ने जब बिहार का एजेंट बनकर कॉल किया और कहा कि मेरी गैस रिफिलिंग की दुकान है, साइबर ठगों ने धंधे को लेकर पूरी डील की। इस दौरान साइबर ठगों ने यह भी खुलासा किया कि बिहार से सबसे अधिक कॉल आ रहे हैं। एक दिन में 400 से अधिक लोगों को डील करना पड़ रहा है। दावा तो यह भी किया कि जितनी कॉल आ रही है, 90 प्रतिशत लोगों की वो बुकिंग कर दे रहा है। एडवांस में 250 रुपए लिए जा रहे हैं। एजेंट के मुताबिक एक दिन में एक लाख से अधिक की ठगी हो रही है। इन्वेस्टिगेशन के दौरान गैस क्राइसिस में साइबर ठगी करने वाले अमन का नंबर मिला। अमन भी राजस्थान से बिहार में गैस के नाम पर साइबर ठगी कर रहा है। रिपोर्टर ने अमन से कंज्यूमर बनकर बातचीत की। रिपोर्टर: गैस की बुकिंग नहीं हो रही है, गैस मिल जाएगी क्या? अमन: गैस चाहिए? मिल जाएगी, बुकिंग भी हो जाएगी। रिपोर्टर: चाहिए, क्या वीडियो कॉल कर सकता हूं? अमन: नहीं, वीडियो कॉल संभव नहीं है, ऑफिस में बहुत भीड़ है। रिपोर्टर: बिना वीडियो कॉल के काम कैसे होगा? अमन: अगर आपको भरोसा है तो आगे बढ़िए, नहीं तो आपकी मर्जी। रिपोर्टर: क्या रेट लगेगा, कब तक मिल जाएगा। अमन: सिलेंडर के 1275 रुपए पड़ेंगे, 275 एडवांस बुकिंग के लग जाएंगे। रिपोर्टर आप सामने नहीं आ रहे हैं, तो भरोसा कैसे करें? अमन: हम लोग ब्लैक में काम करते हैं, इसलिए सामने आना या वीडियो कॉल करना संभव नहीं। रिपोर्टर: पेमेंट कैसे करना होगा? अमन: स्कैनर से देना होगा या लिंक दे दूंगा। रिपोर्टर: मैं 13 सौ कैश दे दूंगा, आप सीधे सिलेंडर दे दीजिए। अमन: नहीं, पहले बुकिंग होगी तब मिलेगा, सरकार ने आदेश दे दिया है। रिपोर्टर: अगर आपने पैसा ले लिया और सिलेंडर नहीं दिया तो? अमन: 100% मिलेगा, आप भरोसा करें, बिहार में बाकी कस्टमर भी ले रहे हैं। वीडियो कॉल पर नहीं आया एजेंट बातचीत के दौरान रिपोर्टर ने काफी प्रयास किया कि एजेंट वीडियो कॉल पर आ जाए जिससे उसकी पहचान हो जाए, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। कोई न कोई बहानाकर वह फोन काटता रहा। बातचीत के दौरान उसने पुलिस से डर की बात भी कही और इसके पीछे सरकार की सख्ती का कारण बताया। रिपोर्टर: आप सामने क्यों नहीं आ सकते? अमन: पुलिस की सख्ती है, वीडियो कॉल पर लोकेशन से ट्रैक हो जाएगी, अगर आप ही पुलिस निकले तो? रिपोर्टर: बल्क में कितना दे सकते हैं? अमन: जितना चाहिए मिल जाएगा, लेकिन एक बार में 10 से ज्यादा नहीं। रिपोर्टर: चोरी-छिपे क्यों? अमन: अभी गैस सिलेंडर को लेकर सख्ती है, इसलिए छिपकर सप्लाई करनी पड़ती है। रिपोर्टर: अगर पैसे डाल और गैस नहीं मिली तो? अमन: मिलेगी, आप अपने आसपास के लोगों से भी बात करवा सकते हैं। रिपोर्टर: लोकेशन नहीं बता सकते तो डिलिवरी कैसे होगी? अमन: हमारे लोग खुद आपसे संपर्क करेंगे और डिलिवरी कर देंगे। रिपोर्टर: किस कंपनी का सिलेंडर मिलेगा? अमन: इंडियन का मिलेगा, जब चाहिए बता देना। लिंक देंगे ऑनलाइन बुकिंग कीजिए, गैस मिल जाएगी एक ही नंबर पर अलग-अलग रिपोर्टर से अलग-अलग लोगों ने बात की है। रिपोर्टर से साइबर ठग सोहन से बात हुई। सोहन ने भी जाल में फंसाने का पूरा प्रयास किया। ऑनलाइन बुकिंग के लिए उसने एक लिंक देने की बात कही जिससे वह अकाउंट खाली कर सकता है। सोहन: नमस्कार सर, गैस की बुकिंग करानी है? रिपोर्टर – जी, गैस कैसे मिलेगा? सोहन: आप अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर मुझे भेज दीजिए। रिपोर्टर: ठीक है, कब तक मिल जाएगा? सोहन: अगर अभी बुकिंग कराते हैं तो 3 दिन में डिलीवरी हो जाएगी। रिपोर्टर: 3 दिन बहुत देर हो जाएगी, घर में गैस नहीं है। सोहन: जल्दी डिलीवरी के लिए अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा। रिपोर्टर: कितना देना होगा? सोहन: 150 रुपए अतिरिक्त देना होगा। रिपोर्टर: ठीक है दे देंगे, लेकिन कल सुबह तक डिलीवरी करवा दीजिए। सोहन: आपको कितने सिलेंडर चाहिए? रिपोर्टर: तीन सिलेंडर दिला दीजिए। सोहन: कुल भुगतान 4,275 रुपए करना होगा। अगर तीन दिन में लेते हैं तो 3,825 देना होगा। रिपोर्टर: अर्जेंट डिलीवरी के लिए 150 रुपए अलग से लगेगा। रिपोर्टर: पैसा डिलीवरी के समय दे देंगे। सोहन: अगर अर्जेंट चाहिए तो एडवांस देना ही पड़ेगा। रिपोर्टर: ऑनलाइन नहीं हो रहा है, कैसे बुक करें? सोहन: ऑनलाइन बुकिंग के लिए हम हैं। रिपोर्टर: हमें भारत का ही सिलेंडर मिलेगा ना? सोहन: हां, इंडियन गैस ही मिलेगा, भरा हुआ रहेगा, आपको खाली सिलेंडर देना होगा। रिपोर्टर: किस कंपनी का होगा? सोहन: इंडियन का मिलेगा। रिपोर्टर: यहां पूर्णिया में मिल जाएगा? सोहन: हां, मिल जाएगा। रिपोर्टर: यहां सिर्फ भारत का ही गैस है। सोहन: आपको खाली सिलेंडर देना पड़ेगा, हम 30 किलो वाला सिलेंडर देते हैं। रिपोर्टर: किसको भेजेंगे आप? सोहन: आप बुकिंग कराइए, आदमी आपके पास पहुंच जाएगा। रिपोर्टर: ठीक है, हम नाम और पता भेज देते हैं। सोहन: और एडवांस पेमेंट करा दीजिए, या ऑनलाइन आपको प्रोसेस करा देते हैं। रिपोर्टर: कल सुबह ही कर दूंगा। सोहन: ठीक है, अभी नाम, मोबाइल नंबर और पता भेज दीजिए, सुबह लिंक पर पैसा भेजिएगा। पुलिस बोली- पकड़ में नहीं आए, इसलिए कम पैसे मांग रहे भास्कर की पड़ताल में यह सामने आया कि किसी को शक ना हो इसलिए ऑनलाइन बुकिंग के लिए 275 रुपए की ही डिमांड की जा रही है। जब कोई फंस रहा है, गैस नहीं मिल रही है तो बड़ी ठगी करने के लिए एजेंट लिंक भेज रहे हैं। साइबर पुलिस के एक्सपर्ट इसे ठगी का नया ट्रेंड बता रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अधिक पैसा मांगने पर लोगों को संदेह हो जाएगा और वह शिकायत कर सकते हैं। इसलिए कम पैसे वाला नया ट्रेंड साइबर ठगों ने अपनाया है। अगर थोड़ी सी लापरवाही हुई तो वह लिंक के सहारे बैंक अकाउंट भी खाली कर सकते हैं। रिपोर्टर: मैंने सोशल मीडिया पर आपका ऐड देखा। आप 1250 रुपए में सिलेंडर दिलवाते हैं। एजेंट: QR भेज रहा हूं 250 रुपए डाल दो। बाकी हॉकर को दे देना। सिलेंडर पहुंच जाएगा। रिपोर्टर: पैसे डाल दिए हैं। सिलेंडर कब तक पहुंचेगा। इतना कहते ही एजेंट का कॉल कट हो गया। इसके बाद फोन नहीं लगा। ये तरीका है गैस क्राइसिस के नाम पर ठगी करने वाली गैंग का। गैंग राजस्थान में बैठकर बिहार के लोगों से ठगी कर रही है। एजेंट्स का दावा है कि वो रोज 400 सिलेंडर की बुकिंग करते हैं। यह साइबर ठगी का पैटर्न है। गैस क्राइसिस के बीच राजस्थान के मेवात में बैठकर साइबर ठग बिहार में हर दिन 400 लोगों से डील कर रहे हैं। एजेंट्स को एक्सपोज करने के लिए रिपोर्टर ने राजस्थान के मेवात की गैंग के ठगी के पूरे पैटर्न को समझा। पढ़िए और देखिए गैस क्राइसिस के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाली गैंग की पूरी कहानी..। गैस क्राइसिस में एक्टिव साइबर ठग ऑनलाइन ठगी के मामले में बिहार देश में हमेशा चर्चा में रहा है। साल 2025 में 1.10 लाख मामले बिहार में ऑनलाइन ठगी के सामने आए हैं। बिहार का पटना, नालंदा, सहरसा, औरंगाबाद, गोपालगंज और पूर्वी चंपारण हॉट स्पाॅट रहे हैं। बिहार पुलिस के आंकड़ों की बात करें तो इन क्षेत्रों में साल 2020 से 2024 के बीच 399 करोड़ रुपए की ठगी हुई है। बिहार में हर दिन 3000 से लेकर 5000 तक शिकायतें साइबर ठगी की आ रही हैं। अब इसमें अधिक मामले रसोई गैस की बुकिंग और इससे जुड़े मामलों में साइबर ठगी से जुड़ी हैं। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि राजस्थान के मेवात क्षेत्र में बैठकर एजेंट बिहार में साइबर ठगी कर रहे हैं। साइबर ठगी के शिकार हुए लोगों से हमें एजेंट का नंबर मिला। रिपोर्टर ने कंज्यूमर बनकर एजेंट को कॉल किया और रसोई गैस के नाम पर पूरी डील की। रिपोर्टर: गैस खत्म हो गई है, ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है, इमरजेंसी में गैस मिल जाएगी क्या? रोहित: हां, भइया मिल जाएगी, सरकार ने हमें बुकिंग के लिए ही लगाया है। रिपोर्टर: कितने की आएगी और कहां आ जाएं गैस के लिए? रोहित: 1275 रुपए लगेंगे और 3 दिन में होम डिलिवरी हो जाएगी। रिपोर्टर: 3 दिन लग जाएंगे? रोहित: बहुत अर्जेंट है क्या आपको? रिपोर्टर: अभी बहुत अर्जेंट है, 3 दिन से परेशान हैं, घर में खाना नहीं बना है। रोहित: आप किस स्टेट से हो? रिपोर्टर: मैं बिहार, पटना से हूं। रोहित: लोकेशन बता सकते हो? रिपोर्टर: पटना के पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया में हमारा घर है। रोहित: मैं बात करता हूं, अगर लड़के फ्री होंगे तो अभी पहुंचा देंगे। रिपोर्टर: आप बता दीजिए ना, कहां आना है, मैं खुद आकर ले लेता हूं। रोहित: नहीं, सिस्टम यह नहीं है, गैस की होम डिलिवरी ही होती है। रिपोर्टर: सर हम लोग तो एजेंसी और गोदाम से ले लेते थे? रोहित: सरकार ने अब सिस्टम बदल दिया है, अब हम जो बोल रहे हैं वैसा ही सिस्टम है। रिपोर्टर: अच्छा, यह नहीं पता था। रोहित: हां, इधर युद्ध के दौरान बदला है, बहुत कालाबाजारी हो रही है। इसलिए सख्ती हुई है। पुलिस का डर दिखाकर ठगी एजेंट रोहित ने दावे के साथ कहा कि सरकार ने कंपनियों को आदेश दिया है, जिसके बाद नियम बदल गया है। हर कंपनी का काम एक जगह से हो रहा है। यहां हमारे जैसे लोग ही सुविधा के लिए बुकिंग कर रहे हैं। पुलिस सबको पकड़ रही है, इसलिए मैं आपको समझा रहा। आप भी कहीं पुलिस के चक्कर में नहीं फंस जाएं। किसी भी दुकान पर गैस दिख जाती है, पुलिस वाले उठा ले जाते हैं। इसलिए अब मैं आपके घर तक गैस पहुंचवा दूंगा, बुकिंग होते ही प्रोसेस शुरू हो जाएगी। रिपोर्टर: इमरजेंसी थी, दो दिनों से घर में खाना नहीं बना इसलिए रिक्वेस्ट कर रहे हैं? रोहित: बिहार में पूरी टीम है, मेरे लड़के आपको घर तक सिलेंडर पहुंचा देंगे, आपको कहीं जाना ही नहीं है। रिपोर्टर: ठीक है, तो मेरे लोकेशन पर ही गैस जल्दी पहुंचवा दीजिए। रोहित: सरकार ने जो नियम बदला है, उसमें बुकिंग करनी होती है, इसके बाद ही गैस मिलता है। रिपोर्टर: बुकिंग हो ही नहीं पा रही है सर? रोहित: हां, इसलिए तो कंपनियों ने हमें लगाया है, प्रोसेस कीजिए बुकिंग हो जाएगी। रिपोर्टर: प्रोसेस बताइए सर कैसे करना है? रोहित: मैं लिंक देता हूं उसपर क्लिकर करके प्रोसेस कर लीजिए। रिपोर्टर: मैं बहुत जानकार नहीं हूं सर इस मामले में ? रोहित: ठीक है, तुम्हारे वॉट्सऐप पर स्कैनर भेज देता हूं इसपर पैसे डालकर स्क्रीन शाट भेज दो। रिपोर्टर: ठीक है सर, यह तो हो जाएगा। रोहित: आपको कितने गैस सिलेंडर चाहिए, एक या दो? रिपोर्टर: आप कितने दे सकते हैं, दो करा दीजिए। रोहित: आपको जितने चाहिए, उतनी व्यवस्था कर देंगे। बिहार में 400 सिलेंडर का स्टॉक बताकर ठगी इन्वेस्टिगेशन के दौरान कुछ ऐसे भी एजेंट का पता चला जो बिहार में 400 सिलेंडर स्टॉक में होने की बात कहकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। राेहित ने भी बिहार में 400 सिलेंडर और 1000 से अधिक हॉकर की बात कही। दावा किया कि बिहार के 38 जिलों में गैस की बुकिंग और होम डिलिवरी के लिए कंपनियों ने उसे लगाया है। अब तक 1000 से अधिक घरों में गैस की डिलिवरी भी करा चुका है। एजेंट बोला – ईरान से सीधा कंपनियों को गैस साइबर ठग रोहित से बातचीत के दौरान ठगी का पूरा पैटर्न पता चल गया। वो गैस सिलेंडर के स्टॉक और हॉकर के साथ विदेशों से गैस के आने का रूट मैप भी बताने लगा, जो गैस के लिए परेशान लोगों को फंसाकर ठगी करने के लिए काफी है। रोहित ने दावा किया कि हमने दो दिनों में बिहार में 400 सिलेंडर होम डिलिवर कराए हैं। बिहार में बहुत डिमांड है, क्योंकि वहां सिस्टम अच्छा से काम नहीं कर रहा है। इसलिए पूरी व्यवस्था कंपनी ने हम लोगों के हाथ में दे दी है। रोहित बोला – अभी युद्ध की वजह से सिलेंडर नहीं आ रहे हैं। हम लोगों की कंपनी डायरेक्ट ईरान से गैस मंगवा रही है। अगर आप ब्लैक में सिलेंडर लेना चाहते हैं तो ब्लैक में भी मिल जाएगा। जब रिपोर्टर ने सवाल किया कि आप लोग कितने में सिलेंडर लेकर आ रहे हो? इस पर साइबर ठग ने जवाब दिया कि हम कितने में भी लेकर आए, आपको 1275 में ही मिलेगा, इससे कम में सिलेंडर नहीं मिलेगा। जब रिपोर्टर ने कहा ठीक है, आप रेट कंट्रोल में लेकर गैस दे रहे हैं तो साइबर ठग बोला अगर इस रेट में नहीं देंगे तो सरकार और कंपनियां नहीं छोड़ेगी। हम लोगों पर भी कार्रवाई हो जाएगी। एजेंट बोला- ऑनलाइन बुकिंग के लिए 275 रुपए का नियम साइबर ठग रोहित ने रिपोर्टर को विश्वास में लेकर कहा, सरकार ने फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नियम बदल दिया है। डिमांड इतनी है कि सर्वर जाम हो जा रहा है, जिससे ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। अब नियम आ गया है कि 275 रुपए एडवांस पेमेंट करने पर बुकिंग हो रही है। बाकी का एक हजार रुपए होम डिलिवरी वाले एजेंट को देना पड़ता है। पटना से दिल्ली तक सिलेंडर की डील साइबर ठगों ने दावा किया कि वह भारत के हर कोने में गैस सिलेंडर पहुंचा देंगे। एक एजेंट ने कहा कि वह दिल्ली ऑफिस में है, वहां से बुकिंग कर गैस की डिलिवरी भारत की अलग-अलग जगहों पर कराता है। दावा किया कि कंपनी के लड़के पटना से लेकर 38 जिलों में गैस की डिलिवरी कर रहे हैं। आपको पूरे इंडिया में जहां भी सिलेंडर चाहिए वहां मिल जाएगा। दिल्ली, मुंबई, गुजरात से लेकर देश के सभी राज्यों में पूरा नेटवर्क काम कर रहा है। एजेंट के दावों को लेकर रिपोर्टर ने दिल्ली का एड्रेस बताकर डील की। रिपोर्टर: मेरा एक भाई दिल्ली के सराय रोहिल्ला में है, क्या वहां मिल जाएगा। वह भी बहुत परेशान है। रोहित: हां, मिल जाएगा, आप उसकी बुकिंग करा दो और लोकेशन बता दो, सिलेंडर पहुंच जाएगा। रिपोर्टर: कितनी देर में सिलेंडर मेरे लोकेशन पर भेज देंगे। रोहित: दिल्ली में तो 3 से 4 घंटे में ही पहुंचा दिया जाएगा। रिपोर्टर: जरूरी है, भेज दीजिए ना, हॉकर का नंबर दे दीजिए, मैं उससे मिलकर ले लेता हूं। रोहित: लिंक भेज रहा हूं पहले बुकिंग करा लीजिए। रिपोर्टर: मुझे डर लग रहा है, कहीं पैसे लेने के बाद आपने सिलेंडर नहीं पहुंचाया तो? रोहित: ऐसे ही डरते रहे हैं आप, अगर लेना है तो लो नहीं तो टाइम बर्बाद मत करो। एजेंट बोला – पैसा दीजिए 100 सिलेंडरों की बुकिंग कर दूंगा रिपोर्टर से बातचीत के दौरान जब एजेंट्स को लग गया कि वह जरुरतमंद है तो स्कैनर भेजा। स्कैनर से पैसा देकर ऑनलाइन बुकिंग कराने की बात कही। एक रिपोर्टर ने पहले उससे कस्टमर बनकर बात की और बाद में दूसरे रिपोर्टर ने उसी नंबर पर डीलर यानी बिहार का एजेंट बनकर बात की। रिपोर्टर: क्या गैस मिल जाएगी। रोहित: हां मिल जाएगी, आप किस स्टेट से बोल रहे हो? रिपोर्टर: मैं मुजफ्फरपुर से बोल रहा हूं। रोहित: एक सिलेंडर का 1275 रुपए लगेगा। रिपोर्टर: मुझे एक नहीं, 50 सिलेंडर चाहिए, मैं गैस की दुकान चलाता हूं। दुकान से गैस भी भरता हूं। रोहित: मैं समझ रहा हूं, आपको जितना चाहिए उतना दे दूंगा। रिपोर्टर: ठीक है तो आप दे दीजिए, मुझे कहां आना होगा, मैं आकर ले लेता हूं। रोहित: आप अपना लोकेशन बता दीजिए और आपकी लोकेशन पर गैस पहुंच जाएगी। रिपोर्टर: एक साथ सभी सिलेंडर आ जाएंगे? रोहित: 25 सिलेंडर जाएंगे, दूसरे दिन 25 मिल जाएंगे, 1875 रुपए एडवांस बुकिंग के चाहिए। रिपोर्टर: आप किस कंपनी का सिलेंडर देंगे। रोहित: हम भारत, एचपी और इंडियन का देंगे। रिपोर्टर: एक साथ इतने सिलेंडर आएंगे, पकड़े तो नहीं जाएंगे ना? रोहित: पुलिस को सेट कर के रखा है, हमें दिक्कत नहीं, आप अपने वहां सेट कीजिएगा। रिपोर्टर: मुझे विश्वास नहीं हो रहा है, पैसे मैं कैसे भेज दूं, आप मिलते तो आपके हाथ में पैसे दे देता। रोहित: आप ऑनलाइन पैसे डाल दो या लिंक दे रहा खुद बुक कर दो जैसे बोल रहा हूं। बिहार से हर दिन 400 से अधिक कॉल रिपोर्टर ने जब बिहार का एजेंट बनकर कॉल किया और कहा कि मेरी गैस रिफिलिंग की दुकान है, साइबर ठगों ने धंधे को लेकर पूरी डील की। इस दौरान साइबर ठगों ने यह भी खुलासा किया कि बिहार से सबसे अधिक कॉल आ रहे हैं। एक दिन में 400 से अधिक लोगों को डील करना पड़ रहा है। दावा तो यह भी किया कि जितनी कॉल आ रही है, 90 प्रतिशत लोगों की वो बुकिंग कर दे रहा है। एडवांस में 250 रुपए लिए जा रहे हैं। एजेंट के मुताबिक एक दिन में एक लाख से अधिक की ठगी हो रही है। इन्वेस्टिगेशन के दौरान गैस क्राइसिस में साइबर ठगी करने वाले अमन का नंबर मिला। अमन भी राजस्थान से बिहार में गैस के नाम पर साइबर ठगी कर रहा है। रिपोर्टर ने अमन से कंज्यूमर बनकर बातचीत की। रिपोर्टर: गैस की बुकिंग नहीं हो रही है, गैस मिल जाएगी क्या? अमन: गैस चाहिए? मिल जाएगी, बुकिंग भी हो जाएगी। रिपोर्टर: चाहिए, क्या वीडियो कॉल कर सकता हूं? अमन: नहीं, वीडियो कॉल संभव नहीं है, ऑफिस में बहुत भीड़ है। रिपोर्टर: बिना वीडियो कॉल के काम कैसे होगा? अमन: अगर आपको भरोसा है तो आगे बढ़िए, नहीं तो आपकी मर्जी। रिपोर्टर: क्या रेट लगेगा, कब तक मिल जाएगा। अमन: सिलेंडर के 1275 रुपए पड़ेंगे, 275 एडवांस बुकिंग के लग जाएंगे। रिपोर्टर आप सामने नहीं आ रहे हैं, तो भरोसा कैसे करें? अमन: हम लोग ब्लैक में काम करते हैं, इसलिए सामने आना या वीडियो कॉल करना संभव नहीं। रिपोर्टर: पेमेंट कैसे करना होगा? अमन: स्कैनर से देना होगा या लिंक दे दूंगा। रिपोर्टर: मैं 13 सौ कैश दे दूंगा, आप सीधे सिलेंडर दे दीजिए। अमन: नहीं, पहले बुकिंग होगी तब मिलेगा, सरकार ने आदेश दे दिया है। रिपोर्टर: अगर आपने पैसा ले लिया और सिलेंडर नहीं दिया तो? अमन: 100% मिलेगा, आप भरोसा करें, बिहार में बाकी कस्टमर भी ले रहे हैं। वीडियो कॉल पर नहीं आया एजेंट बातचीत के दौरान रिपोर्टर ने काफी प्रयास किया कि एजेंट वीडियो कॉल पर आ जाए जिससे उसकी पहचान हो जाए, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। कोई न कोई बहानाकर वह फोन काटता रहा। बातचीत के दौरान उसने पुलिस से डर की बात भी कही और इसके पीछे सरकार की सख्ती का कारण बताया। रिपोर्टर: आप सामने क्यों नहीं आ सकते? अमन: पुलिस की सख्ती है, वीडियो कॉल पर लोकेशन से ट्रैक हो जाएगी, अगर आप ही पुलिस निकले तो? रिपोर्टर: बल्क में कितना दे सकते हैं? अमन: जितना चाहिए मिल जाएगा, लेकिन एक बार में 10 से ज्यादा नहीं। रिपोर्टर: चोरी-छिपे क्यों? अमन: अभी गैस सिलेंडर को लेकर सख्ती है, इसलिए छिपकर सप्लाई करनी पड़ती है। रिपोर्टर: अगर पैसे डाल और गैस नहीं मिली तो? अमन: मिलेगी, आप अपने आसपास के लोगों से भी बात करवा सकते हैं। रिपोर्टर: लोकेशन नहीं बता सकते तो डिलिवरी कैसे होगी? अमन: हमारे लोग खुद आपसे संपर्क करेंगे और डिलिवरी कर देंगे। रिपोर्टर: किस कंपनी का सिलेंडर मिलेगा? अमन: इंडियन का मिलेगा, जब चाहिए बता देना। लिंक देंगे ऑनलाइन बुकिंग कीजिए, गैस मिल जाएगी एक ही नंबर पर अलग-अलग रिपोर्टर से अलग-अलग लोगों ने बात की है। रिपोर्टर से साइबर ठग सोहन से बात हुई। सोहन ने भी जाल में फंसाने का पूरा प्रयास किया। ऑनलाइन बुकिंग के लिए उसने एक लिंक देने की बात कही जिससे वह अकाउंट खाली कर सकता है। सोहन: नमस्कार सर, गैस की बुकिंग करानी है? रिपोर्टर – जी, गैस कैसे मिलेगा? सोहन: आप अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर मुझे भेज दीजिए। रिपोर्टर: ठीक है, कब तक मिल जाएगा? सोहन: अगर अभी बुकिंग कराते हैं तो 3 दिन में डिलीवरी हो जाएगी। रिपोर्टर: 3 दिन बहुत देर हो जाएगी, घर में गैस नहीं है। सोहन: जल्दी डिलीवरी के लिए अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा। रिपोर्टर: कितना देना होगा? सोहन: 150 रुपए अतिरिक्त देना होगा। रिपोर्टर: ठीक है दे देंगे, लेकिन कल सुबह तक डिलीवरी करवा दीजिए। सोहन: आपको कितने सिलेंडर चाहिए? रिपोर्टर: तीन सिलेंडर दिला दीजिए। सोहन: कुल भुगतान 4,275 रुपए करना होगा। अगर तीन दिन में लेते हैं तो 3,825 देना होगा। रिपोर्टर: अर्जेंट डिलीवरी के लिए 150 रुपए अलग से लगेगा। रिपोर्टर: पैसा डिलीवरी के समय दे देंगे। सोहन: अगर अर्जेंट चाहिए तो एडवांस देना ही पड़ेगा। रिपोर्टर: ऑनलाइन नहीं हो रहा है, कैसे बुक करें? सोहन: ऑनलाइन बुकिंग के लिए हम हैं। रिपोर्टर: हमें भारत का ही सिलेंडर मिलेगा ना? सोहन: हां, इंडियन गैस ही मिलेगा, भरा हुआ रहेगा, आपको खाली सिलेंडर देना होगा। रिपोर्टर: किस कंपनी का होगा? सोहन: इंडियन का मिलेगा। रिपोर्टर: यहां पूर्णिया में मिल जाएगा? सोहन: हां, मिल जाएगा। रिपोर्टर: यहां सिर्फ भारत का ही गैस है। सोहन: आपको खाली सिलेंडर देना पड़ेगा, हम 30 किलो वाला सिलेंडर देते हैं। रिपोर्टर: किसको भेजेंगे आप? सोहन: आप बुकिंग कराइए, आदमी आपके पास पहुंच जाएगा। रिपोर्टर: ठीक है, हम नाम और पता भेज देते हैं। सोहन: और एडवांस पेमेंट करा दीजिए, या ऑनलाइन आपको प्रोसेस करा देते हैं। रिपोर्टर: कल सुबह ही कर दूंगा। सोहन: ठीक है, अभी नाम, मोबाइल नंबर और पता भेज दीजिए, सुबह लिंक पर पैसा भेजिएगा। पुलिस बोली- पकड़ में नहीं आए, इसलिए कम पैसे मांग रहे भास्कर की पड़ताल में यह सामने आया कि किसी को शक ना हो इसलिए ऑनलाइन बुकिंग के लिए 275 रुपए की ही डिमांड की जा रही है। जब कोई फंस रहा है, गैस नहीं मिल रही है तो बड़ी ठगी करने के लिए एजेंट लिंक भेज रहे हैं। साइबर पुलिस के एक्सपर्ट इसे ठगी का नया ट्रेंड बता रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अधिक पैसा मांगने पर लोगों को संदेह हो जाएगा और वह शिकायत कर सकते हैं। इसलिए कम पैसे वाला नया ट्रेंड साइबर ठगों ने अपनाया है। अगर थोड़ी सी लापरवाही हुई तो वह लिंक के सहारे बैंक अकाउंट भी खाली कर सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *