मैट्रिक में शानदार प्रदर्शन, छात्राओं ने मारी बाजी

मैट्रिक में शानदार प्रदर्शन, छात्राओं ने मारी बाजी

गोविंदपुर | गोविंदपुर प्रखंड के बिशनपुर, बक्सोती और गोविंदपुर सहित विभिन्न गांवों के छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गोविंदपुर बाजार निवासी शंकर पंडित की पुत्री कीर्ति पंडित ने 468 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं बिशनपुर गांव के मुकेश नाथ वर्मा की पुत्री मोनिका वर्मा ने 467 अंक लाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बक्सोती बाजार निवासी प्रमोद कुमार की पुत्री सौम्या भारती ने 461 अंक हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। इसी क्रम में गोविंदपुर बाजार निवासी अजय साव की पुत्री अनु कुमारी ने 459 अंक प्राप्त किए, जबकि रखती गांव निवासी जितेंद्र सिंह के पुत्र रौनक राज सिंह ने 430 अंक लाकर अनाथ कोचिंग सेंटर का नाम रोशन किया। छात्र-छात्राओं की सफलता पर कोचिंग संस्थानों के शिक्षकों ने भी खुशी जाहिर की। अनाथ कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर अनिल कुमार और सुजीत कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर सुजीत कुमार ने इन छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। गोविंदपुर | गोविंदपुर प्रखंड के बिशनपुर, बक्सोती और गोविंदपुर सहित विभिन्न गांवों के छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गोविंदपुर बाजार निवासी शंकर पंडित की पुत्री कीर्ति पंडित ने 468 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं बिशनपुर गांव के मुकेश नाथ वर्मा की पुत्री मोनिका वर्मा ने 467 अंक लाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बक्सोती बाजार निवासी प्रमोद कुमार की पुत्री सौम्या भारती ने 461 अंक हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। इसी क्रम में गोविंदपुर बाजार निवासी अजय साव की पुत्री अनु कुमारी ने 459 अंक प्राप्त किए, जबकि रखती गांव निवासी जितेंद्र सिंह के पुत्र रौनक राज सिंह ने 430 अंक लाकर अनाथ कोचिंग सेंटर का नाम रोशन किया। छात्र-छात्राओं की सफलता पर कोचिंग संस्थानों के शिक्षकों ने भी खुशी जाहिर की। अनाथ कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर अनिल कुमार और सुजीत कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर सुजीत कुमार ने इन छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *