सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा शेखपुरा। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की सहायक निदेशक श्वेता कौर की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी विकास मित्र शामिल हुए, जिन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन के सभी लाभार्थियों का अनिवार्य जीवन प्रमाणीकरण पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित छह प्रकार की पेंशन योजनाओं (वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग) के तहत लाभार्थियों को प्रतिमाह पेंशन राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। इन सभी पेंशनधारियों के लिए वर्ष में कम-से-कम एक बार जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं करवाने की स्थिति में पेंशन भुगतान बाधित हो सकता है। जिले के सभी पेंशनधारी किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर निशुल्क जीवन प्रमाणीकरण करा सकते हैं। यदि किसी लाभार्थी का फिंगरप्रिंट काम नहीं करता है, तो आइरिस स्कैन के माध्यम से भी प्रमाणीकरण संभव है। आधार से संबंधित तकनीकी समस्या होने पर नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर आधार अपडेट करने की सलाह दी गई है, ताकि सत्यापन में कोई बाधा न आए। किसी भी अन्य तरह की समस्या होने पर लाभार्थी जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग या अपने प्रखंड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा शेखपुरा। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की सहायक निदेशक श्वेता कौर की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी विकास मित्र शामिल हुए, जिन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन के सभी लाभार्थियों का अनिवार्य जीवन प्रमाणीकरण पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित छह प्रकार की पेंशन योजनाओं (वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग) के तहत लाभार्थियों को प्रतिमाह पेंशन राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। इन सभी पेंशनधारियों के लिए वर्ष में कम-से-कम एक बार जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं करवाने की स्थिति में पेंशन भुगतान बाधित हो सकता है। जिले के सभी पेंशनधारी किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर निशुल्क जीवन प्रमाणीकरण करा सकते हैं। यदि किसी लाभार्थी का फिंगरप्रिंट काम नहीं करता है, तो आइरिस स्कैन के माध्यम से भी प्रमाणीकरण संभव है। आधार से संबंधित तकनीकी समस्या होने पर नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर आधार अपडेट करने की सलाह दी गई है, ताकि सत्यापन में कोई बाधा न आए। किसी भी अन्य तरह की समस्या होने पर लाभार्थी जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग या अपने प्रखंड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।


