चैत्र नवरात्र के समापन पर भव्य मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

चैत्र नवरात्र के समापन पर भव्य मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा घाटकुसुम्भा गांव में चैत्र नवरात्र की विजय दशमी के पावन अवसर पर भव्य मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान क्षेत्र के पूर्व विधायक विजय सम्राट माता रानी के दर्शन हेतु पहुंचे, जहां आयोजन समिति द्वारा अंगवस्त्र देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। विजय दशमी के अवसर पर आयोजित इस मेले में आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक पहुंचे। पूरे दिन मेले में जनसैलाब उमड़ा रहा। मेले में लगे रंग-बिरंगे झूले, खेल-तमाशे, खान-पान की दुकानों और आकर्षक सजावट ने लोगों को खूब लुभाया। खासकर बच्चों और युवाओं में मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने जागरण गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा घाटकुसुम्भा गांव में चैत्र नवरात्र की विजय दशमी के पावन अवसर पर भव्य मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान क्षेत्र के पूर्व विधायक विजय सम्राट माता रानी के दर्शन हेतु पहुंचे, जहां आयोजन समिति द्वारा अंगवस्त्र देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। विजय दशमी के अवसर पर आयोजित इस मेले में आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक पहुंचे। पूरे दिन मेले में जनसैलाब उमड़ा रहा। मेले में लगे रंग-बिरंगे झूले, खेल-तमाशे, खान-पान की दुकानों और आकर्षक सजावट ने लोगों को खूब लुभाया। खासकर बच्चों और युवाओं में मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने जागरण गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *