नारायणपुर में बाइक दुर्घटनाग्रस्त:एक युवक गंभीर रूप से घायल, निजी अस्पताल में भर्ती

नारायणपुर में बाइक दुर्घटनाग्रस्त:एक युवक गंभीर रूप से घायल, निजी अस्पताल में भर्ती

नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बलहा गांव निवासी बेचन शर्मा के दामाद राज किशोर शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। राज किशोर शर्मा अपनी बाइक से महदीपुर चैती दुर्गा पूजा मेला देखने के लिए अपने घर से जा रहे थे। यूको बैंक नारायणपुर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटना का शिकार हो गई। घायल युवक को ग्रामीणों की सहायता से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बलहा गांव निवासी बेचन शर्मा के दामाद राज किशोर शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। राज किशोर शर्मा अपनी बाइक से महदीपुर चैती दुर्गा पूजा मेला देखने के लिए अपने घर से जा रहे थे। यूको बैंक नारायणपुर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटना का शिकार हो गई। घायल युवक को ग्रामीणों की सहायता से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *