साहरघाट में बाइक की डिक्की से 65 हजार चोरी:पुलिस CCTV खंगाल रही पुलिस

साहरघाट में बाइक की डिक्की से 65 हजार चोरी:पुलिस CCTV खंगाल रही पुलिस

साहरघाट में दिनदहाड़े एक दवा व्यवसायी की बाइक की डिक्की से 65 हजार रुपये चोरी हो गए। घटना के बाद बाजार में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित राधे साह ने बताया कि वह बेनीपट्टी स्थित राधे ट्रेडर्स के संचालक हैं। वे विभिन्न दुकानों से कलेक्शन कर साहरघाट लौट रहे थे। नवीन मेडिकल हॉल पर दवा की आपूर्ति करने के लिए वे रुके थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनकी बाइक की डिक्की को कैंची से काटकर उसमें रखे 65 हजार रुपये नकद और उधार की बही चुरा ली। राधे साह के अनुसार, दुकान पर कुछ देर रुकने के बाद जब वे अपनी बाइक के पास लौटे, तो डिक्की खुली हुई थी। उसमें रखी नकदी और बही गायब थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही साहरघाट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साहरघाट में दिनदहाड़े एक दवा व्यवसायी की बाइक की डिक्की से 65 हजार रुपये चोरी हो गए। घटना के बाद बाजार में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित राधे साह ने बताया कि वह बेनीपट्टी स्थित राधे ट्रेडर्स के संचालक हैं। वे विभिन्न दुकानों से कलेक्शन कर साहरघाट लौट रहे थे। नवीन मेडिकल हॉल पर दवा की आपूर्ति करने के लिए वे रुके थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनकी बाइक की डिक्की को कैंची से काटकर उसमें रखे 65 हजार रुपये नकद और उधार की बही चुरा ली। राधे साह के अनुसार, दुकान पर कुछ देर रुकने के बाद जब वे अपनी बाइक के पास लौटे, तो डिक्की खुली हुई थी। उसमें रखी नकदी और बही गायब थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही साहरघाट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *