बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा रविवार को घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणाम में सीवान के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों के तीन छात्र और एक छात्रा ने टॉप-10 में जगह बनाकर सीवान का नाम रोशन किया है। बसंतपुर प्रखंड के मूसेपुर की छात्रा सृष्टि सिंह ने 484 अंक प्राप्त कर राज्य में सातवां स्थान हासिल किया। वहीं करचोलिया गांव के मेधावी छात्र अतिश कुमार ने 483 अंक लाकर आठवां स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा हुसैनगंज प्रखंड के पूर्वी हरिहांस निवासी अंकित कुमार यादव ने 484 अंक के साथ सातवां स्थान हासिल किया, जबकि भगवानपुर हाट प्रखंड के भीखमपुर के छात्र शिवम कुमार ने 482 अंक लाकर नौवां स्थान प्राप्त किया। अंकित कुमार यादव की इस सफलता से उनके गांव पूर्वी हरिहांस में खुशी का माहौल है। परिणाम घोषित होते ही उनके घर पर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंकित ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि वे रोजाना 6 से 7 घंटे स्वाध्याय करते थे और लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करते थे। गणित के प्रश्नों का लगातार अभ्यास और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करना उनकी सफलता की कुंजी रहा। अंकित का सपना इंटरमीडिएट के बाद जेईई की तैयारी कर एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेना और आगे चलकर इसरो में काम करना है। वहीं अतिश कुमार ने भी अपनी कड़ी मेहनत से प्रदेश में आठवां स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। अतिश आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं। इन सभी छात्रों की सफलता से उनके परिवारों के साथ-साथ पूरे जिले में गर्व और खुशी का माहौल है। गांव-गांव में जश्न मनाया जा रहा है और लोग मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। सीवान के इन होनहार छात्रों ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा रविवार को घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणाम में सीवान के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों के तीन छात्र और एक छात्रा ने टॉप-10 में जगह बनाकर सीवान का नाम रोशन किया है। बसंतपुर प्रखंड के मूसेपुर की छात्रा सृष्टि सिंह ने 484 अंक प्राप्त कर राज्य में सातवां स्थान हासिल किया। वहीं करचोलिया गांव के मेधावी छात्र अतिश कुमार ने 483 अंक लाकर आठवां स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा हुसैनगंज प्रखंड के पूर्वी हरिहांस निवासी अंकित कुमार यादव ने 484 अंक के साथ सातवां स्थान हासिल किया, जबकि भगवानपुर हाट प्रखंड के भीखमपुर के छात्र शिवम कुमार ने 482 अंक लाकर नौवां स्थान प्राप्त किया। अंकित कुमार यादव की इस सफलता से उनके गांव पूर्वी हरिहांस में खुशी का माहौल है। परिणाम घोषित होते ही उनके घर पर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंकित ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि वे रोजाना 6 से 7 घंटे स्वाध्याय करते थे और लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करते थे। गणित के प्रश्नों का लगातार अभ्यास और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करना उनकी सफलता की कुंजी रहा। अंकित का सपना इंटरमीडिएट के बाद जेईई की तैयारी कर एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेना और आगे चलकर इसरो में काम करना है। वहीं अतिश कुमार ने भी अपनी कड़ी मेहनत से प्रदेश में आठवां स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। अतिश आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं। इन सभी छात्रों की सफलता से उनके परिवारों के साथ-साथ पूरे जिले में गर्व और खुशी का माहौल है। गांव-गांव में जश्न मनाया जा रहा है और लोग मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। सीवान के इन होनहार छात्रों ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।


