पहले मैच से पहले CSK को लगा दूसरा झटका, धोनी के बाद ये तूफानी बल्लेबाज हुआ चोटिल

पहले मैच से पहले CSK को लगा दूसरा झटका, धोनी के बाद ये तूफानी बल्लेबाज हुआ चोटिल

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण सीजन के पहले दो सप्ताह के दौरान होने वाले मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। 

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) में अपने पहले मैच की तैयारी कर रही सीएसके की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बाद डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा है। ब्रेविस 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ गुवाहाटी में होने वाले मैच में सीएसके की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे।

CSK को लगा दूसरा बड़ा झटका

डेवाल्ड ब्रेविस के आरआर के खिलाफ मैच न खेलने की पुष्टि सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने की। ब्रेविस में पसली में खिंचाव की वजह से सीजन का पहला मुकाबला नहीं खेलेंगे। ब्रेविस सीएसके के मध्यक्रम की मजबूत कड़ी हैं और तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उनका बाहर होना सीएसके के लिए बड़ा झटका है।

सीएसके को आईपीएल 2026 में अब तक कई खिलाड़ियों की इंजरी का सामना करना पड़ा है। तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए। पूर्व कप्तान एमएस धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण सीजन के पहले दो सप्ताह के दौरान होने वाले मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। एलिस की जगह टीम में शामिल किए स्पेंसर जॉनसन भी इंजरी से उबर रहे हैं। वह टीम के साथ 21-23 अप्रैल के आस-पास जुड़ेंगे।

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

धोनी और ब्रेविस दोनों की गैरमौजूदगी में, कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर, जिन्हें सीएसके ने दिसंबर में हुई नीलामी में 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा था, में अपना डेब्यू कर सकते हैं। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पुष्टि की है कि वह संजू सैमसन के साथ ओपनिंग करेंगे, ऐसे में आयुष म्हात्रे, सरफराज खान और उर्विल पटेल सीएसके के लिए नंबर 3 या उससे नीचे खेलने के दूसरे विकल्प हैं।

पिछले सीजन निराशाजनक प्रदर्शन करने और अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रहने वाली सीएसके आईपीएल 2026 में बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ उतर रही है, लेकिन अहम खिलाड़ियों की इंजरी ने टीम की मुसीबत बढ़ा दी है।

IPL 2026 के लिए CSK की पूरी टीम

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, उर्विल पटेल, आंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉल्क्स, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, अकील होसेन, मैट हेनरी और राहुल चाहर।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *