पटना में एलपीजी गैस की सप्लाई और वितरण को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। DM डॉ. त्यागराजन एसएम ने सभी बड़े अधिकारियों पुलिस, नगर निगम, सप्लाई विभाग और गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। इसमें साफ तौर पर कहा गया कि आम लोगों को गैस को लेकर कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए और अगर कहीं भी गड़बड़ी मिली तो तुरंत सख्त कार्रवाई होगी। गैस की कोई कमी नहीं, सप्लाई पूरी तरह सामान्य बैठक में यह बात सामने आई कि शहर में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। जिले में 136 गैस एजेंसियां काम कर रही हैं और कुल उपभोक्ताओं की संख्या करीब 16.65 लाख है। अभी तक 10.5 लाख से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है। हर दिन औसतन 25 से 30 हजार बुकिंग हो रही है, जबकि 30 से 35 हजार सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है। यानी सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई का निर्देश डीएम ने खास तौर पर निर्देश दिया कि ब्लैक मार्केटिंग, जमाखोरी या ज्यादा दाम वसूलने की शिकायत मिलते ही तुरंत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। गैस एजेंसियों को भी कहा गया है कि वे जिम्मेदारी से काम करें और उपभोक्ताओं को समय पर डिलीवरी दें। प्रशासन की टीम लगातार एजेंसियों और डीलरों के यहां छापेमारी और जांच भी कर रही है। प्रशासन का कहना है कि लोग बेवजह ज्यादा बुकिंग नहीं कर रहे हैं और न ही कोई पैनिक की स्थिति है, जो एक अच्छा संकेत है। लोगों से अपील की गई है कि जरूरत के हिसाब से ही गैस बुक करें और किसी अफवाह पर ध्यान न दें। 24×7 कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन सक्रिय उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जिला स्तर पर 24×7 कंट्रोल रूम भी चालू है, जहां पांच हंटिंग लाइन के जरिए शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। हेल्पलाइन नंबर 0612-2219810 पर कॉल कर कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या बता सकता है, जिस पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। प्रखंड स्तर पर 28 धावा दल भी बनाए गए हैं, जो शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हैं। होटल-ढाबों में चल रही सघन जांच घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने के लिए होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक जगहों पर भी लगातार जांच की जा रही है। अगर कहीं घरेलू सिलेंडर का गलत इस्तेमाल पाया जाता है, तो सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने यह भी साफ किया कि अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है, तो दोषियों पर Essential Services Maintenance Act के तहत कार्रवाई की जाएगी। PNG कनेक्शन को बढ़ावा, GAIL लगा रहा कैंप इसके अलावा, शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है। Gas Authority of India Limited (GAIL) द्वारा लगातार कैंप लगाकर नए कनेक्शन दिए जा रहे हैं, ताकि लोग एलपीजी से पीएनजी की ओर आसानी से शिफ्ट कर सकें। इसे सुरक्षित, सुविधाजनक और लगातार मिलने वाला विकल्प बताया गया है। गेल इंडिया द्वारा 29 मार्च 2026 को नए पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए पटना में चार अलग-अलग स्थानों Winsome Park PH2, GBN Apartment (RPS More), Sanverdhani Society (राम जयपाल) और Winsome Park 3 (सगुना मोड़) पर शिविर आयोजित किए गए, जहां कुल 22 नए कनेक्शन के लिए आवेदन प्राप्त हुए। जिससे पीएनजी कनेक्शन की संख्या 30,811 तक पहुंच गई है। पटना में एलपीजी गैस की सप्लाई और वितरण को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। DM डॉ. त्यागराजन एसएम ने सभी बड़े अधिकारियों पुलिस, नगर निगम, सप्लाई विभाग और गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। इसमें साफ तौर पर कहा गया कि आम लोगों को गैस को लेकर कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए और अगर कहीं भी गड़बड़ी मिली तो तुरंत सख्त कार्रवाई होगी। गैस की कोई कमी नहीं, सप्लाई पूरी तरह सामान्य बैठक में यह बात सामने आई कि शहर में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। जिले में 136 गैस एजेंसियां काम कर रही हैं और कुल उपभोक्ताओं की संख्या करीब 16.65 लाख है। अभी तक 10.5 लाख से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है। हर दिन औसतन 25 से 30 हजार बुकिंग हो रही है, जबकि 30 से 35 हजार सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है। यानी सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई का निर्देश डीएम ने खास तौर पर निर्देश दिया कि ब्लैक मार्केटिंग, जमाखोरी या ज्यादा दाम वसूलने की शिकायत मिलते ही तुरंत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। गैस एजेंसियों को भी कहा गया है कि वे जिम्मेदारी से काम करें और उपभोक्ताओं को समय पर डिलीवरी दें। प्रशासन की टीम लगातार एजेंसियों और डीलरों के यहां छापेमारी और जांच भी कर रही है। प्रशासन का कहना है कि लोग बेवजह ज्यादा बुकिंग नहीं कर रहे हैं और न ही कोई पैनिक की स्थिति है, जो एक अच्छा संकेत है। लोगों से अपील की गई है कि जरूरत के हिसाब से ही गैस बुक करें और किसी अफवाह पर ध्यान न दें। 24×7 कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन सक्रिय उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जिला स्तर पर 24×7 कंट्रोल रूम भी चालू है, जहां पांच हंटिंग लाइन के जरिए शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। हेल्पलाइन नंबर 0612-2219810 पर कॉल कर कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या बता सकता है, जिस पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। प्रखंड स्तर पर 28 धावा दल भी बनाए गए हैं, जो शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हैं। होटल-ढाबों में चल रही सघन जांच घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने के लिए होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक जगहों पर भी लगातार जांच की जा रही है। अगर कहीं घरेलू सिलेंडर का गलत इस्तेमाल पाया जाता है, तो सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने यह भी साफ किया कि अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है, तो दोषियों पर Essential Services Maintenance Act के तहत कार्रवाई की जाएगी। PNG कनेक्शन को बढ़ावा, GAIL लगा रहा कैंप इसके अलावा, शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है। Gas Authority of India Limited (GAIL) द्वारा लगातार कैंप लगाकर नए कनेक्शन दिए जा रहे हैं, ताकि लोग एलपीजी से पीएनजी की ओर आसानी से शिफ्ट कर सकें। इसे सुरक्षित, सुविधाजनक और लगातार मिलने वाला विकल्प बताया गया है। गेल इंडिया द्वारा 29 मार्च 2026 को नए पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए पटना में चार अलग-अलग स्थानों Winsome Park PH2, GBN Apartment (RPS More), Sanverdhani Society (राम जयपाल) और Winsome Park 3 (सगुना मोड़) पर शिविर आयोजित किए गए, जहां कुल 22 नए कनेक्शन के लिए आवेदन प्राप्त हुए। जिससे पीएनजी कनेक्शन की संख्या 30,811 तक पहुंच गई है।


