‘मन की बात’ में कंटेंट क्रिएटर युवराज दुआ पर बोले पीएम मोदी, वायरल हुए वीडियो पर की बात

‘मन की बात’ में कंटेंट क्रिएटर युवराज दुआ पर बोले पीएम मोदी, वायरल हुए वीडियो पर की बात

PM Modi In Mann Ki Baat Yuvraj Dua: डिजिटल दौर में सोशल मीडिया ने आम लोगों को भी ऐसी पहचान दी है कि उनकी आवाज देश के सबसे बड़े मंच तक पहुंचने लगी है। इसका ताजा उदाहरण तब देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में कंटेंट क्रिएटर युवराज दुआ का जिक्र किया। ये पल युवराज के लिए किसी सपने के सच होने जैसा था और उनकी खुशी सोशल मीडिया पर साफ नजर आई।

पीएम मोदी ने किया युवराज का जिक्र (PM Modi In Mann Ki Baat Yuvraj Dua)

दरअसल, युवराज दुआ ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक हल्के-फुल्के अंदाज में वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री से मजाकिया अंदाज में अनुरोध किया था कि वो उनके पिता को मीठा कम खाने के लिए समझाएं, ताकि उनकी सेहत बेहतर बनी रहे। ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों ने इसे खूब पसंद किया। खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री ने भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे सराहा था।

‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी

रविवार को प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने इस घटना का जिक्र करते हुए बताया कि युवराज की अपील का सकारात्मक असर उनके पिता पर पड़ा है। उन्होंने इसे उदाहरण बनाकर देशवासियों से भी अपील की कि वो अपने खान-पान में सावधानी बरतें और खासकर शुगर का सेवन कम करें। इस संदेश के जरिए प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत पर जोर दिया।

युवराज की खुशी का ठिकाना नहीं

प्रधानमंत्री द्वारा अपने कार्यक्रम में नाम लिए जाने के बाद युवराज दुआ की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने इस खास पल को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए आभार जताया और कहा कि यह उनके लिए बेहद गर्व की बात है। उनके फॉलोअर्स ने भी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाइयों से भर दिया।

PM Modi In Mann Ki Baat Yuvraj Dua

एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी युवराज की मौजदूगी

अगर युवराज दुआ की बात करें तो वो सोशल मीडिया पर फैमिली लाइफ और रोजमर्रा की घटनाओं से जुड़े मजेदार वीडियो बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनके वीडियो में अक्सर घरेलू रिश्तों की हल्की-फुल्की झलक देखने को मिलती है, जो दर्शकों को आसानी से जोड़ लेती है। यही वजह है कि उनके इंस्टाग्राम पर लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं और उनकी हर पोस्ट का इंतजार करते हैं।

सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं, युवराज दुआ डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। वह वेब और रियलिटी शो की दुनिया में भी नजर आ चुके हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ी है। उनकी रचनात्मक शैली और सरल अंदाज उन्हें युवा दर्शकों के बीच खास बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *