धार में स्कॉर्पियो से पालतू कुत्ते को कुचला; VIDEO:शिकायत करने पहुंचे युवक से मारपीट; केस दर्ज

धार में स्कॉर्पियो से पालतू कुत्ते को कुचला; VIDEO:शिकायत करने पहुंचे युवक से मारपीट; केस दर्ज

धार शहर के चाणक्यपुरी कॉलोनी में एक स्कॉर्पियो ड्राइवर ने शनिवार को एक पालतू स्वान को कुचल दिया। इसके बाद जब स्वान का मालिक शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचा, तो रविवार को आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। नौगांव थाना पुलिस ने स्वान को कुचलने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि पीड़ित युवक का आरोप है कि मारपीट को लेकर अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद
घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि सड़क पर दो स्वान बैठे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो वाहन (क्रमांक HR 26 CN 1251) वहां से गुजरता है। एक स्वान वाहन को देखकर हट जाता है, जबकि दूसरा वहीं बैठा रहता है। ड्राइवर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सीधे उसके ऊपर चढ़ा देता है, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो जाती है। घटना के दौरान उसकी चीखने की आवाज भी सुनाई देती है। शिकायत करने पहुंचने पर मारपीट
घटना के बाद स्वान के मालिक विशाल पिता राजेश बोरासी जब आरोपी बालचंद के घर शिकायत करने पहुंचे, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बालचंद ने अपने परिजनों पंकज वैष्णव और जनार्दन वैष्णव के साथ मिलकर लाठी-डंडों से विशाल पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान विशाल ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जिसमें आरोपी उसे बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवक “मुझे मत मारो” कहते हुए मदद की गुहार लगाता सुनाई देता है। घायल विशाल ने नौगांव थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी बालचंद के खिलाफ पालतू स्वान को कुचलने के मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़ित का कहना है कि उसके साथ हुई मारपीट को लेकर अब तक अलग से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *