उचाना विधायक ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’:बोले-भाजपा सरकार ने गरीबों के सपने पूरे किए, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा

उचाना विधायक ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’:बोले-भाजपा सरकार ने गरीबों के सपने पूरे किए, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा

जींद जिले के उचाना से भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कसूहन गांव के बूथ नंबर 177 पर कार्यकर्ताओं के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 132वां संस्करण सुना। इस अवसर पर एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी, जहां युवा, महिलाएं और ग्रामीण उपस्थित थे। इस दौरान विधायक अत्री ने कहा कि पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से नई ऊर्जा और शिक्षा मिलती है। उन्होंने सीएम नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति के मायने बदल दिए हैं। सीएम देर रात तक लोगों से मिलते हैं, जिससे आम आदमी के लिए उनसे मिलना आसान हो गया है। भाजपा ने गरीब आदमी के सपनों को पूरा किया- अत्री अत्री ने आगे कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। पीएम और सीएम ने अंत्योदय के सपनों को साकार किया है, जिससे अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब व्यक्ति को भी लाभ मिल रहा है। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा ने गरीब आदमी के सपनों को पूरा किया है। विधायक ने यह भी बताया कि प्रदेश के मतदाताओं ने भाजपा पर विश्वास जताया है, जिसके परिणामस्वरूप तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग का ध्यान रखती है। सीएम सैनी ने प्रदेश में लाडो लक्ष्मी जैसी योजनाएं चलाकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। अत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि लोगों का भाजपा पर भरोसा है और पार्टी 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *