नरसिंहपुर-छिंदवाड़ा हाईवे पर हार्वेस्टर ने युवकों को मारी टक्कर:एक की मौत, दो गंभीर घायल; आरोपी ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार

नरसिंहपुर-छिंदवाड़ा हाईवे पर हार्वेस्टर ने युवकों को मारी टक्कर:एक की मौत, दो गंभीर घायल; आरोपी ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार

नरसिंहपुर-छिंदवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 547 पर एक हार्वेस्टर ने सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हैं। घायलों का इलाज बायपास स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। नरसिंहपुर स्टेडियम मैदान से लौट रहे थे तीन दोस्त यह घटना ग्राम धुवघट के पास एक पाइप फैक्ट्री के नजदीक शनिवार रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच हुई। सिंहपुर चौकी प्रभारी एसआई संजय सूर्यवंशी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, ग्राम सिंहपुर निवासी शिवांश शर्मा (26), सुलभ शर्मा (26) और विकास शर्मा (26) अपने दोस्तों के साथ नरसिंहपुर स्टेडियम मैदान से लौट रहे थे। रास्ते में उनकी एक बाइक में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण दो युवक सड़क किनारे रुक गए। उन्हें देखकर पीछे से आ रहे अन्य साथी भी रुक गए। इसी दौरान, तेज रफ्तार से आ रहे एक हार्वेस्टर ने लापरवाहीपूर्वक इन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी हार्वेस्टर ड्राइवर मौके से फरार हादसे में विकास शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिवांश और सुलभ गंभीर रूप से घायल हैं और उनका उपचार जारी है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना में शामिल हार्वेस्टर की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *