सागर में महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश:कलेक्टर ने जारी किया आदेश, 31 मार्च को खुलेंगे दफ्तर

सागर में महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश:कलेक्टर ने जारी किया आदेश, 31 मार्च को खुलेंगे दफ्तर

जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर, भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव सागर में 30 मार्च सोमवार को मनेगा। जैन मंदिर में सुबह से धार्मिक कार्यक्रम होंगे। शोभायात्रा निकाली जाएगी और अन्य सामाजिक गतिविधियां होंगी। महावीर जयंती की सरकारी छुट्टी भी सोमवार को ही रहेगी। सार्वजनिक अवकाश को लेकर सागर कलेक्टर संदीप जीआर ने आदेश जारी किया है। महावीर जयंती की सरकारी छुट्टी को लेकर सस्पेंस चल था। कलेंडर में महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च को था। लेकिन जयंती 30 मार्च को मनाई जानी है। राज्य सरकार ने इस पर्व के अवकाश का दिन निर्धारित करने का अधिकार कलेक्टर को दे दिया है। जिसको ध्यान रखते हुए सागर कलेक्टर ने महावीर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश 30 मार्च को जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाश सूची में महावीर जयंती के पर्व पर 30 मार्च सोमवार को जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही स्पष्ट किया गया है कि 31 मार्च मंगलवार को जिले के सभी शासकीय कार्यालय और संस्थाएं खुली रहेंगी

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *