जयनगर में 40 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या:मधुबनी में कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला

जयनगर में 40 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या:मधुबनी में कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला

मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र की बस्ती पंचायत के ब्राह्मण टोल में रविवार को 40 वर्षीय मिहिर कुमार झा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह स्वर्गीय कीर्ति नारायण झा के पुत्र थे। आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्ट्या यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। एसडीपीओ राघव दयाल ने थाना पुलिस को मामले की गहनता से जांच करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र की बस्ती पंचायत के ब्राह्मण टोल में रविवार को 40 वर्षीय मिहिर कुमार झा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह स्वर्गीय कीर्ति नारायण झा के पुत्र थे। आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्ट्या यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। एसडीपीओ राघव दयाल ने थाना पुलिस को मामले की गहनता से जांच करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *