Aneet Padda Hasan Piker Controversy: सैयारा फेम अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा द्वारा ‘धुरंधर’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर की गई बेबाक अंदाज में अपनी राय रखी जिसके बाद से सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है। बता दें कि उन्होंने इन फिल्मों को ‘सरकार समर्थक कहानियां’ बताते हुए कहा कि ऐसी फिल्में एकतरफा नजरिया पेश करती हैं। इसके अलावा उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा को भी इसमें घसीट लिया। उनके इन बयानों ने सोशल मीडिया पर एक बहस छेड़ दी। जिसके चलते अब कई यूजर्स ने अनीत पड्डा को भी ट्रोल करा शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
रीत पद्दा ने प्रियंका चोपड़ा के बारे में क्या कहा? (Reet Padda’s controversial statement)
इसके अलावा, रीत पद्दा ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से पूछा कि वह फिलिस्तीन के मुद्दे पर खुलकर क्यों नहीं बोलतीं। रीत के बयान पर सोशल मीडिया पर काफी रिएक्शंस आए। यूजर्स ने इसे विवादास्पद और भड़काऊ बयान भी बोला। इस विवाद में अनीत पड्डा का नाम भी लगातार जोड़ा गया, हालांकि उन्होंने खुद कभी इस बारे में कोई बयान नहीं दिया।
हसन पीकर को फॉलो करने पर ट्रोलर्स का शिकार बनीं अनीत पड्डा (Aneet Padda Hasan Piker Controversy)
इस विवाद के बीच, अनीत पड्डा को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। दरअसल, जब सोसाइल मीडिया यूजर्स ने देखा कि अनीत हसन पीकर को फॉलो कर रही थीं, जो एक अमेरिकी ट्विच स्ट्रीमर और राजनीतिक टिप्पणीकार हैं और जिन्होंने कथित तौर पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत को एक आतंकवादी राज्य कहा था। हालांकि, बढ़ते विवाद को देखते हुए अनीत ने हसन पीकर अनफॉलो कर दिया है।
बता दें कि एक इंस्टाग्राम यूजर आलोक मिश्रा (all_okhai) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने रीत और अनीत को ‘बेनकाब’ करने का दावा किया। कंटेंट क्रिएटर ने दावा किया कि वो अनीत की सच्चाई सामने लाये हैं। इसके साथ ही उन्होंने इसे ‘बहुत घिनौना’ बताते हुए ये भी कहा कि उनका ब्रैनवॉश किया गया है।
क्या रीत पड्डा किसी पाकिस्तानी शख्स को डेट कर रही हैं? (Is Reet Padda dating a Pakistani man?)
कंटेंट क्रिएटर ने इस बात का भी दावा किया कि रीत एक पाकिस्तानी व्यक्ति फाजिल अहमद के साथ डेटिंग कर रही है और आरोप लगाया कि इसी वजह से वो हिंदू विरोधी पोस्ट को री-शेयर कर रही है। हालांकि, उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर, रीत का कथित बॉयफ्रेंड भारतीय नहीं लगता है और उसकी राष्ट्रीयता के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। बता दें कि ये सारे दावे पूरी तरह से सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों पर आधारित हैं।
इस कंटेंट क्रिएटर ने वीडियो में यह भी आरोप लगाया कि अनीत पड्डा के पिता, नवदीप पद्दा, X (पहले ट्विटर) पर लगातार एंटी हिंदू पोस्ट को री-ट्वीट और शेयर करते रहते हैं।

बता दें कि सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद और हो रही आलोचनाओं पर न तो अनीत और न ही रीत ने कोई प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, माना जा रहा है कि रीत पड्डा ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट या तो प्राइवेट कर दिया है या डिलीट कर दिया है।


