बिहार मैट्रिक का रिजल्ट जारी, 81.79% छात्र पास:टॉप 5 में 13 स्टूडेंट्स शामिल, मैसेज सहित इन वेबसाइट्स पर देखें अपना परिणाम

बिहार मैट्रिक का रिजल्ट जारी, 81.79% छात्र पास:टॉप 5 में 13 स्टूडेंट्स शामिल, मैसेज सहित इन वेबसाइट्स पर देखें अपना परिणाम

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बोर्ड ऑफिस से रिजल्ट जारी किया। इस बार 12 लाख 35 हजार 743 छात्र सफल हुए है यानी 81.79 परसेंट छात्र पास हुए है। स्टेट टॉपर में दो छात्राएं हैं। जमुई, सिमुलतला की पुष्पांजलि कुमारी, और वैशाली की सबरीन प्रवीण ने टॉप किया है। दोनों ने 500 में 492 नंबर लाए हैं। छात्राओं का रिजल्ट प्रतिशत छात्रों से बेहतर है। 6 लाख 01 हजार 390 छात्र सफल रहे वहीं 6,34,353 छात्राओं ने सफलता पाई है। टॉप 10 में 139 छात्र हैं। 12 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी किया- सुनील कुमार शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा, मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया गया है। वेबसाइट पर सभी छात्र-छात्राएं इसको दिखे सकते हैं। आनंद किशोर और उनकी टीम को बधाई देता हूं। बिहार पहला राज्य जहां इंटर और मैट्रिक का रिजल्ट मार्च में निकला है। 12 दिनों के मूल्यांकन के भीतर रिजल्ट जारी किया गया है। मैट्रिक की एग्जाम 17 फरवरी से 26 फरवरी के बीच प्रदेश के 1762 परीक्षा सेंटर्स पर हुई थी। स्टूडेंट इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन इन वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे। biharboardonline.bihar.gov.in results.biharboardonline.com bsebexam.com matricbiharboard.com SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट जिन छात्रों के पास इंटरनेट या स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है, वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेजिंग ऐप में जाकर टाइप करें– BIHAR10 ROLLNUMBER (उदाहरण: BIHAR10 123456)। इसे 56263 नंबर पर भेज दें। कुछ ही समय में स्कोरकार्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा। बिहार में फिर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी बिहार बोर्ड पिछले 7 सालों से देश में सबसे पहले इंटर और मैट्रिक का परिणाम जारी करने वाला बोर्ड बना हुआ है। इस बार बोर्ड 8वीं बार यह रिकॉर्ड दोहराने की तैयारी में है। पिछले साल का रिजल्ट साल 2025 में बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च को जारी किया गया था। उस साल कुल 82.11 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। टॉपर्स की सूची में साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने 489 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया था। लड़कों का पास प्रतिशत 83.67% रहा था, जबकि लड़कियों का 80.67% रहा था। रिजल्ट से पहले टॉपर्स का वेरिफिकेशन हुआ रिजल्ट जारी होने से पहले बोर्ड ने टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया। इसके लिए छात्रों को बोर्ड ऑफिस बुलाया गया। यहां विषय से जुड़े सवाल पूछे गए। साथ ही उनकी लिखावट का उत्तर पुस्तिका से मिलान और अंकों की जांच की गई। बार कोडिंग और OMR सिस्टम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 में किसी भी तरह की धांधली को रोकने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कॉपियों की बारकोडिंग की व्यवस्था लागू की थी। इसके साथ ही 50% ऑब्जेक्टिव सवालों के लिए ओएमआर (OMR) शीट का इस्तेमाल किया जाता है, जिसका मूल्यांकन मशीनों से होता है। यही वजह है कि रिजल्ट अब त्रुटिहीन और जल्दी आते हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बोर्ड ऑफिस से रिजल्ट जारी किया। इस बार 12 लाख 35 हजार 743 छात्र सफल हुए है यानी 81.79 परसेंट छात्र पास हुए है। स्टेट टॉपर में दो छात्राएं हैं। जमुई, सिमुलतला की पुष्पांजलि कुमारी, और वैशाली की सबरीन प्रवीण ने टॉप किया है। दोनों ने 500 में 492 नंबर लाए हैं। छात्राओं का रिजल्ट प्रतिशत छात्रों से बेहतर है। 6 लाख 01 हजार 390 छात्र सफल रहे वहीं 6,34,353 छात्राओं ने सफलता पाई है। टॉप 10 में 139 छात्र हैं। 12 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी किया- सुनील कुमार शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा, मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया गया है। वेबसाइट पर सभी छात्र-छात्राएं इसको दिखे सकते हैं। आनंद किशोर और उनकी टीम को बधाई देता हूं। बिहार पहला राज्य जहां इंटर और मैट्रिक का रिजल्ट मार्च में निकला है। 12 दिनों के मूल्यांकन के भीतर रिजल्ट जारी किया गया है। मैट्रिक की एग्जाम 17 फरवरी से 26 फरवरी के बीच प्रदेश के 1762 परीक्षा सेंटर्स पर हुई थी। स्टूडेंट इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन इन वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे। biharboardonline.bihar.gov.in results.biharboardonline.com bsebexam.com matricbiharboard.com SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट जिन छात्रों के पास इंटरनेट या स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है, वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेजिंग ऐप में जाकर टाइप करें– BIHAR10 ROLLNUMBER (उदाहरण: BIHAR10 123456)। इसे 56263 नंबर पर भेज दें। कुछ ही समय में स्कोरकार्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा। बिहार में फिर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी बिहार बोर्ड पिछले 7 सालों से देश में सबसे पहले इंटर और मैट्रिक का परिणाम जारी करने वाला बोर्ड बना हुआ है। इस बार बोर्ड 8वीं बार यह रिकॉर्ड दोहराने की तैयारी में है। पिछले साल का रिजल्ट साल 2025 में बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च को जारी किया गया था। उस साल कुल 82.11 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। टॉपर्स की सूची में साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने 489 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया था। लड़कों का पास प्रतिशत 83.67% रहा था, जबकि लड़कियों का 80.67% रहा था। रिजल्ट से पहले टॉपर्स का वेरिफिकेशन हुआ रिजल्ट जारी होने से पहले बोर्ड ने टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया। इसके लिए छात्रों को बोर्ड ऑफिस बुलाया गया। यहां विषय से जुड़े सवाल पूछे गए। साथ ही उनकी लिखावट का उत्तर पुस्तिका से मिलान और अंकों की जांच की गई। बार कोडिंग और OMR सिस्टम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 में किसी भी तरह की धांधली को रोकने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कॉपियों की बारकोडिंग की व्यवस्था लागू की थी। इसके साथ ही 50% ऑब्जेक्टिव सवालों के लिए ओएमआर (OMR) शीट का इस्तेमाल किया जाता है, जिसका मूल्यांकन मशीनों से होता है। यही वजह है कि रिजल्ट अब त्रुटिहीन और जल्दी आते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *