IPL 2026: फिल सॉल्ट की कैच पर मचा बवाल, माइकल वॉन ने उठाए सवाल

IPL 2026: फिल सॉल्ट की कैच पर मचा बवाल, माइकल वॉन ने उठाए सवाल
आईपीएल 2026 का आगाज धमाकेदार रहा। आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। जहां विराट कोहली की 69 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 202 रनों के टारगेट को आसानी से 15.4 ओवर में ही चेज कर दिया। हालांकि, इस मैच के दौरान एक विवाद हुआ, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अंपायर के फैसले पर भी सवाल उठाए। इसे आईपीएल 2026 की पहली कॉन्ट्रोवर्सी भी कहा जा रहा है। 
ये विवाद फिल सॉल्ट की एक कैच को लेकर शुरू हुआ। 14वें ओवर की पहली गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन वह चिन्नास्वामी की छोटी बाउंड्री को पार नहीं कर पाए। वहां मौजूद फिल सॉल्ट ने शानदार कैच पकड़ा, लेकिन कैच पकड़ने के दौरान वह बाउंड्री रोप के काफी नजदीक थे। 
अंपायर ने तुरंत फैसला थर्ड अंपायर की ओर रेफर किया। रिप्ले में थर्ड अंपायर ने देखा कि सॉल्ट मिड विकेट पर बाउंड्री लाइन के काफी नजदीक थे। ये कहना मुश्किल था कि उन्होंने बाउंड्री रोप को छुआ है या नहीं। मगर थर्ड अंपायर ने कहा मुझे कुशन में कोई हलचल नहीं दिख रही है। जिस वजह से उन्होंने क्लासेन को आउट दिया। 
हालांकि, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का कुछ अलग मानना है। उन्होंने X पर मुद्दे को उठाते हुए लिखा कि, मुझे ऐसा लगा जैसे पैर ने बाउंड्री स्पंज को छुआ हो, ये आरसीबी के लिए एक बड़ा फैसला है। समझ नहीं आता कि आप ये कैसे बता सकते हैं और पूरी तरह से पक्का कर सकते हैं कि पैर का कोई हिस्सा स्पंज को नहीं छुआ है.. और स्पंज हिल गया… थोड़ा सा इशारा…।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *