पानीपत में डेढ साल की बच्ची पर गिरा उबलता पानी:खेलते हुए पहुंची थी, पेट-हाथ-पैर झुलसे, मां ने चावल बनने के लिए रखे थे

पानीपत में डेढ साल की बच्ची पर गिरा उबलता पानी:खेलते हुए पहुंची थी, पेट-हाथ-पैर झुलसे, मां ने चावल बनने के लिए रखे थे

पानीपत के गांव सिवाह के खेतों में एक हादसा हो गया। जहां खेल रही एक डेढ़ साल की बच्ची उबलते हुए पानी की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई। बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है। चावल बनाते समय हुआ हादसा मूल रूप से शामली (यूपी) के गांव रामड़ा निवासी मोहम्मद इस्तिगार ने बताया कि वह फिलहाल पानीपत के गांव सिवाह के खेतों में अपने परिवार के साथ रहता है और वहां खरबूजे की खेती करता है। शनिवार शाम करीब 4 बजे उसकी पत्नी फिरदोश घर में चावल बना रही थी। एक बड़े बर्तन में करीब 4 लीटर पानी उबल रहा था। पत्नी पानी उबलने के बाद किसी दूसरे काम में व्यस्त हो गई। खेलते-खेलते बर्तन पर लगा बच्ची का हाथ इसी दौरान उनकी इकलौती बेटी अमबिया (उम्र करीब डेढ़ वर्ष) वहां खेलते हुए पहुंच गई। खेलते-खेलते मासूम का हाथ उबलते पानी के बर्तन पर लग गया, जिससे खोलता हुआ पानी सीधे उसके ऊपर गिर गया। पानी गिरते ही बच्ची दर्द से कराह उठी। पेट, हाथ और पैर झुलसे इस्तिगार ने बताया कि खौलता हुआ पानी गिरने से अमबिया का पेट बुरी तरह झुलस गया है। इसके अलावा उसके हाथ और पैरों पर भी गर्म पानी गिरा है, जिससे वहां भी गहरे जख्म हो गए हैं। परिजनों ने तुरंत बच्ची को संभाला और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। इकलौती बेटी के साथ हुए इस हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *