पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया ट्रैफिक पोस्ट के पास से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की गई है। इस खेप की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 10 से 16 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने धर्मेंद्र कुमार (23 वर्ष) नाम का एक एजेंट भी पकड़ा है, जिससे फिलहाल पूछताछ जारी है। देखिए बरामद की गई शराब की तस्वीर…
पिकअप वैन ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा पुलिस के मुताबिक, शनिवार की रात लगभग 10:49 बजे के करीब एक पिकअप वैन करबिगहिया से गुजर रहा था। पोस्ट पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों को देखकर पिकअप वैन का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस की महिला कर्मी संगीता ने पिकअप वैन में रखे कार्टून को देखकर थाने को खबर की। गश्ती गाड़ी पहुंची और पिकअप वैन को थाने लाकर चेक किया गया, जिसमें अलग-अलग कार्टून में लगभग 881 लीटर चंडीगढ़ निर्मित शराब की बोतल पाई गई। कुरियर में केमिकल की जगह थी शराब पुलिस के मुताबिक कुरियर के जरिए शराब पटना आई है। जिस कंपनी के नाम से कुरियर मंगाया गया है। उसके एक कर्मी को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उसने बताया है कि शराब किसकी है, मुझे पता नहीं। कुरियर के जरिए निटको करबिगहिया में कार्टून आया था। जो हाइड्रो केमिकल के नाम पर बुकिंग की थी। पटना सिटी में होने थी डिलीवरी, चंडीगढ़-राजस्थान से कनेक्शन एजेंट धर्मेंद्र ने बताया कि पटना सिटी में इसकी डिलीवरी होनी थी। उसने पुलिस के सामने मुख्य तस्कर का नाम भी बताया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस फिलहाल रेड कर रही है। अभी तक की पूछताछ में कई राज्यों से इसके कनेक्शन सामने आए हैं। जिसमें चंडीगढ़ राजस्थान समेत दूसरे प्रदेश भी शामिल है। फिलहाल इसके लिंकेज भी खंगाले जा रहे हैं। पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया ट्रैफिक पोस्ट के पास से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की गई है। इस खेप की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 10 से 16 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने धर्मेंद्र कुमार (23 वर्ष) नाम का एक एजेंट भी पकड़ा है, जिससे फिलहाल पूछताछ जारी है। देखिए बरामद की गई शराब की तस्वीर…
पिकअप वैन ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा पुलिस के मुताबिक, शनिवार की रात लगभग 10:49 बजे के करीब एक पिकअप वैन करबिगहिया से गुजर रहा था। पोस्ट पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों को देखकर पिकअप वैन का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस की महिला कर्मी संगीता ने पिकअप वैन में रखे कार्टून को देखकर थाने को खबर की। गश्ती गाड़ी पहुंची और पिकअप वैन को थाने लाकर चेक किया गया, जिसमें अलग-अलग कार्टून में लगभग 881 लीटर चंडीगढ़ निर्मित शराब की बोतल पाई गई। कुरियर में केमिकल की जगह थी शराब पुलिस के मुताबिक कुरियर के जरिए शराब पटना आई है। जिस कंपनी के नाम से कुरियर मंगाया गया है। उसके एक कर्मी को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उसने बताया है कि शराब किसकी है, मुझे पता नहीं। कुरियर के जरिए निटको करबिगहिया में कार्टून आया था। जो हाइड्रो केमिकल के नाम पर बुकिंग की थी। पटना सिटी में होने थी डिलीवरी, चंडीगढ़-राजस्थान से कनेक्शन एजेंट धर्मेंद्र ने बताया कि पटना सिटी में इसकी डिलीवरी होनी थी। उसने पुलिस के सामने मुख्य तस्कर का नाम भी बताया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस फिलहाल रेड कर रही है। अभी तक की पूछताछ में कई राज्यों से इसके कनेक्शन सामने आए हैं। जिसमें चंडीगढ़ राजस्थान समेत दूसरे प्रदेश भी शामिल है। फिलहाल इसके लिंकेज भी खंगाले जा रहे हैं।


