सहरसा में एक अज्ञात व्यक्ति ने 4 साल की बच्ची को गोली मार दी। बच्ची के सिर से गोली आर-पार हो गई, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसकी जान बचाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल बच्ची की पहचान सौरबाजार थाना क्षेत्र के मधुरा गांव निवासी विकास शर्मा की 4 वर्षीय बेटी संजना कुमारी के रूप में हुई है। संजना अपने दो भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। खेलने के दौरान गोली मारकर आरोपी फरार घटना उस समय हुई जब संजना अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात शख्स ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बच्ची को तत्काल निजी क्लीनिक ले गए। निजी क्लीनिक के डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची की स्थिति बेहद नाजुक है। बच्ची के दादा सूर्यनारायण दास ने जानकारी दी कि उन्हें सुबह 7 बजे पोती को गोली लगने की सूचना मिली थी। परिवार फिलहाल यह नहीं बता पा रहा है कि गोली किसने और किस वजह से मारी है। घायल बच्ची का इलाज जारी सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 4 साल की बच्ची को गोली लगी है और उसका इलाज जारी है। पुलिस इस मामले में गहनता से तहकीकात और आवश्यक कार्रवाई कर रही है। सहरसा में एक अज्ञात व्यक्ति ने 4 साल की बच्ची को गोली मार दी। बच्ची के सिर से गोली आर-पार हो गई, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसकी जान बचाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल बच्ची की पहचान सौरबाजार थाना क्षेत्र के मधुरा गांव निवासी विकास शर्मा की 4 वर्षीय बेटी संजना कुमारी के रूप में हुई है। संजना अपने दो भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। खेलने के दौरान गोली मारकर आरोपी फरार घटना उस समय हुई जब संजना अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात शख्स ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बच्ची को तत्काल निजी क्लीनिक ले गए। निजी क्लीनिक के डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची की स्थिति बेहद नाजुक है। बच्ची के दादा सूर्यनारायण दास ने जानकारी दी कि उन्हें सुबह 7 बजे पोती को गोली लगने की सूचना मिली थी। परिवार फिलहाल यह नहीं बता पा रहा है कि गोली किसने और किस वजह से मारी है। घायल बच्ची का इलाज जारी सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 4 साल की बच्ची को गोली लगी है और उसका इलाज जारी है। पुलिस इस मामले में गहनता से तहकीकात और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।


