बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज रविवार को मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार दोपहर 1:15 में पटना स्थित बिहार बोर्ड कार्यालय में आधिकारिक रूप से रिजल्ट घोषित करेंगे। इस मौके पर बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे। नालंदा में कुल 45,324 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया है। जिसमें छात्र और छात्राओं की भागीदारी लगभग बराबर रही। 22,666 छात्र और 22,658 छात्राएं शामिल हुए थे। एग्जाम के लिए 36 सेंटर बने थे। जिनमें बिहारशरीफ में 18, राजगीर में 9 और हिलसा में 9 केंद्र शामिल रहे। छात्राओं की विशेष सुविधा के लिए 15 केंद्र और छात्रों के लिए 21 अलग-अलग केंद्र निर्धारित किए गए थे। पूरे प्रदेश भर में करीब 15 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। 17 फरवरी से 26 फरवरी के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा के लिए राज्य भर में कुल 1762 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। स्टूडेंट इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन इन वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे। biharboardonline.bihar.gov.in results.biharboardonline.com bsebexam.com matricbiharboard.com SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट जिन छात्रों के पास इंटरनेट या स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है, वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेजिंग ऐप में जाकर टाइप करें– BIHAR10 ROLLNUMBER (उदाहरण: BIHAR10 123456)। इसे 56263 नंबर पर भेज दें। कुछ ही समय में स्कोरकार्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज रविवार को मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार दोपहर 1:15 में पटना स्थित बिहार बोर्ड कार्यालय में आधिकारिक रूप से रिजल्ट घोषित करेंगे। इस मौके पर बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे। नालंदा में कुल 45,324 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया है। जिसमें छात्र और छात्राओं की भागीदारी लगभग बराबर रही। 22,666 छात्र और 22,658 छात्राएं शामिल हुए थे। एग्जाम के लिए 36 सेंटर बने थे। जिनमें बिहारशरीफ में 18, राजगीर में 9 और हिलसा में 9 केंद्र शामिल रहे। छात्राओं की विशेष सुविधा के लिए 15 केंद्र और छात्रों के लिए 21 अलग-अलग केंद्र निर्धारित किए गए थे। पूरे प्रदेश भर में करीब 15 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। 17 फरवरी से 26 फरवरी के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा के लिए राज्य भर में कुल 1762 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। स्टूडेंट इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन इन वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे। biharboardonline.bihar.gov.in results.biharboardonline.com bsebexam.com matricbiharboard.com SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट जिन छात्रों के पास इंटरनेट या स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है, वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेजिंग ऐप में जाकर टाइप करें– BIHAR10 ROLLNUMBER (उदाहरण: BIHAR10 123456)। इसे 56263 नंबर पर भेज दें। कुछ ही समय में स्कोरकार्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।


