मुजफ्फरपुर में शनिवार रात बदमाशों ने साइकिल सवार 2 युवकों को 5 गोलियां मारी। गोलीबारी में सिरसिया निवासी राज किशोर भगत उर्फ लालू (40) और शाहबाजपुर निवासी अनिल पटेल (45) घायल हो गए। राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से दोनों को बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजकिशोर भगत के सीने और पेट में 3 दोलियां लगी है। अनिल पटेल को 2 गोलियां लगी है। बताया गया कि दोनों युवक शहर से काम निपटाकर घर लौट रहे थे। घायलों में एक माली का काम करता है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि लूटपाट के दौरान युवकों ने बदमाशों को पहचान लिया होगा, जिसके बाद गोली मार गई होगी। घटना कांटी थाना क्षेत्र के कपरपुरा रेलवे गुमटी के पास वारमतपुर लीची गाछी के पास की है। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जदयू विधायक ने घायलों का हालचाल जाना कांटी से जदयू विधायक और पूर्व मंत्री अजीत कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बाद में अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना और परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। विधायक अजीत कुमार ने कहा कि यदि बदमाशों की गिरफ्तारी में देरी हुई तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेलवे गुमटी बंद होने के कारण यह रास्ता काफी सुनसान रहता है, जिससे अपराधी यहां सक्रिय हो गए हैं। विधायक के अनुसार, पहले से घात लगाए बदमाशों ने दोनों युवकों को घेरकर गोली मारी थी। गोली लगने के बाद दोनों खून से लथपथ पड़े थे, जिन्हें राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
परिजन से पूछताछ की गई कांटी थानेदार रविकांत पाठक ने बताया कि घायलों का बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गोलीबारी लूटपाट के विरोध में हुई या हत्या के इरादे से। घटना के बाद डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी भी अस्पताल पहुंचीं और घायलों और उनके परिजनों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि गोलीबारी मामले की जांच चल रही है और अपराधियों को जल्द पकड़ा जाएगा। पुलिस टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मुजफ्फरपुर में शनिवार रात बदमाशों ने साइकिल सवार 2 युवकों को 5 गोलियां मारी। गोलीबारी में सिरसिया निवासी राज किशोर भगत उर्फ लालू (40) और शाहबाजपुर निवासी अनिल पटेल (45) घायल हो गए। राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से दोनों को बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजकिशोर भगत के सीने और पेट में 3 दोलियां लगी है। अनिल पटेल को 2 गोलियां लगी है। बताया गया कि दोनों युवक शहर से काम निपटाकर घर लौट रहे थे। घायलों में एक माली का काम करता है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि लूटपाट के दौरान युवकों ने बदमाशों को पहचान लिया होगा, जिसके बाद गोली मार गई होगी। घटना कांटी थाना क्षेत्र के कपरपुरा रेलवे गुमटी के पास वारमतपुर लीची गाछी के पास की है। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जदयू विधायक ने घायलों का हालचाल जाना कांटी से जदयू विधायक और पूर्व मंत्री अजीत कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बाद में अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना और परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। विधायक अजीत कुमार ने कहा कि यदि बदमाशों की गिरफ्तारी में देरी हुई तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेलवे गुमटी बंद होने के कारण यह रास्ता काफी सुनसान रहता है, जिससे अपराधी यहां सक्रिय हो गए हैं। विधायक के अनुसार, पहले से घात लगाए बदमाशों ने दोनों युवकों को घेरकर गोली मारी थी। गोली लगने के बाद दोनों खून से लथपथ पड़े थे, जिन्हें राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
परिजन से पूछताछ की गई कांटी थानेदार रविकांत पाठक ने बताया कि घायलों का बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गोलीबारी लूटपाट के विरोध में हुई या हत्या के इरादे से। घटना के बाद डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी भी अस्पताल पहुंचीं और घायलों और उनके परिजनों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि गोलीबारी मामले की जांच चल रही है और अपराधियों को जल्द पकड़ा जाएगा। पुलिस टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


