जमुई और मुंगेर जिले की सीमा पर चलाए गए एक नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सीआरपीएफ की 215 बटालियन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए AK-47 राइफल के 44 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह विशेष अभियान सीआरपीएफ 215 बटालियन के कमांडेंट विनोद कुमार मोहरी के पर्यवेक्षण में चलाया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पैसरा और कथौटिया पहाड़ के आसपास के जंगलों तथा पहाड़ी इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया था। नक्सलियों की छिपाई गई कारतूस बरामद सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाए गए इन कारतूसों को बरामद किया। कारतूस मिलने के बाद, बम निरोधक दस्ते ने भी आसपास के क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया ताकि किसी अन्य विस्फोटक सामग्री या हथियार का पता लगाया जा सके। कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल ने बताया कि जमुई और मुंगेर क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पैसरा के जंगलों में नक्सली गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जमुई और मुंगेर जिले की सीमा पर चलाए गए एक नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सीआरपीएफ की 215 बटालियन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए AK-47 राइफल के 44 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह विशेष अभियान सीआरपीएफ 215 बटालियन के कमांडेंट विनोद कुमार मोहरी के पर्यवेक्षण में चलाया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पैसरा और कथौटिया पहाड़ के आसपास के जंगलों तथा पहाड़ी इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया था। नक्सलियों की छिपाई गई कारतूस बरामद सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाए गए इन कारतूसों को बरामद किया। कारतूस मिलने के बाद, बम निरोधक दस्ते ने भी आसपास के क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया ताकि किसी अन्य विस्फोटक सामग्री या हथियार का पता लगाया जा सके। कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल ने बताया कि जमुई और मुंगेर क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पैसरा के जंगलों में नक्सली गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


