बादलों से धूप कम ,अगले 48 घंटे बारिश के आसार:ग्वालियर में पश्चिमी विक्षोभ का असर; नमी बढ़ने से मौसम में हल्की ठंडक

बादलों से धूप कम ,अगले 48 घंटे बारिश के आसार:ग्वालियर में पश्चिमी विक्षोभ का असर; नमी बढ़ने से मौसम में हल्की ठंडक

ग्वालियर में मौसम ने अचानक करवट ली है। जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर शहर में दिख रहा है। शनिवार को दिनभर हल्के बादल छाए रहे, जिससे तेज धूप का असर कम हुआ और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। रविवार का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर तापमान में उतार-चढ़ाव शनिवार सुबह 5:30 बजे तापमान 20.6 डिग्री रहा, जो सुबह 8:30 बजे 26.4 डिग्री पहुंच गया। दोपहर 2:30 बजे तापमान 35 डिग्री तक गया, लेकिन बादलों के कारण गर्मी कम महसूस हुई। सुबह के समय आर्द्रता 58 प्रतिशत रही, जो दोपहर में घटकर 32 प्रतिशत हो गई। नमी बढ़ने से वातावरण में हल्की ठंडक महसूस की गई। अगले 48 घंटे में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार यह बदलाव लोगों और किसानों के लिए राहतभरा हो सकता है, लेकिन अचानक मौसम बदलने के कारण सतर्क रहने की जरूरत है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *