जमुनिया तालाब में डूबे युवक का शव मिला:48 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बरामद; दोस्तों के साथ पहुंचा था नहाने

जमुनिया तालाब में डूबे युवक का शव मिला:48 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बरामद; दोस्तों के साथ पहुंचा था नहाने

सीहोर नगर के पास स्थित जमुनिया तालाब में डूबे 18 वर्षीय युवक आर्यन सूर्यवंशी का शव रविवार सुबह बरामद कर लिया गया। लगभग 48 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद यह सफलता मिली। जानकारी के अनुसार, युवक परसों जमुनिया तालाब में नहाने गया था, तभी वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथ मौजूद अन्य युवकों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। मृतक की पहचान फ्रीगंज मंडी क्षेत्र निवासी आर्यन पिता नरेंद्र सूर्यवंशी (18) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया। मंडी थाना प्रभारी सुनील मेहर ने बताया कि घटना स्थल पर आर्यन का मोबाइल, चप्पल, कपड़े और मोटरसाइकिल मिली थी। रात होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया था, जिसे अगले दिन सुबह फिर से शुरू किया गया। लगातार 48 घंटे तक चले इस अभियान के बाद, रविवार सुबह जमुनिया तालाब से युवक का शव बरामद कर लिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *