गोंडा में रिकॉर्ड तोड़ डीजल-पेट्रोल बिक्री:चार दिन में 39.80 लाख लीटर ईंधन बिका; प्रशासन ने अफवाहों से बचने को कहा

गोंडा में रिकॉर्ड तोड़ डीजल-पेट्रोल बिक्री:चार दिन में 39.80 लाख लीटर ईंधन बिका; प्रशासन ने अफवाहों से बचने को कहा

गोंडा जिले में पिछले चार दिनों में डीजल और पेट्रोल की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई है। इस दौरान 39.80 लाख लीटर ईंधन बिका। हालांकि अब पेट्रोल पंपों पर भीड़ कम हो रही है और अफवाहों का असर भी घट रहा है। ॉ जिला पूर्ति विभाग के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, यह बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है। सबसे ज्यादा बिक्री ग्रामीण क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों पर हुई। रिकॉर्ड बिक्री का मुख्य कारण यह था कि मोटरसाइकिल चालक 100-500 रुपये के बजाय अपनी टंकियां फुल करवा रहे थे। इसी तरह, चार पहिया वाहन चालक भी अपनी गाड़ियों की टंकियां भरने के साथ-साथ बड़े डिब्बों में अतिरिक्त ईंधन जमा कर रहे थे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सामान्य दिनों में गोंडा में प्रतिदिन लगभग 1.90 लाख लीटर डीजल और 1.60 लाख लीटर पेट्रोल की बिक्री होती है। जिले के कई पेट्रोल पंपों पर देर रात तक डीजल पहुंचाया गया, जिससे आपूर्ति की कमी के कारण हो रही परेशानियां कम हुईं। जिला प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में डीजल और पेट्रोल उपलब्ध है। साथ ही, लोगों को अधिक मात्रा में ईंधन का भंडारण न करने की सलाह दी गई है, क्योंकि यह जानलेवा भी हो सकता है। गोंडा जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि मेरे द्वारा पहले ही लोगों को जागरूक किया जा रहा था। गोंडा में अभी भी पर्याप्त मात्रा में डीजल और पेट्रोल उपलब्ध है कहीं कोई घबराने की आवश्यकता नहीं है जो लोग ज्यादा ईंधन भंडारण किए हुए हैं उनके लिए जानलेवा हो सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *