पूर्णिया के श्रीनगर में बाइक सवार बदमाशों ने छिनतई की है। युवक की शर्ट के पॉकेट से 50 हजार कैश और मोबाइल झपट लिया। खाते से 2 लाख 23 हजार रुपए भी उड़ा लिए। वहीं, छिनतई के क्रम में बाइक पर उनके साथ बैठी मां सड़क पर गिर गईं। उन्हें गंभीर चोट लगी है। घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के बलुआ चौक के पास की है। पीड़ित श्रीनगर थाना क्षेत्र के कदगामा रहीकपुर गांव के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान मुस्कुरान खान के रूप में हुई है। घटना को लेकर पीड़ित की ओर से साइबर थाने में आवेदन दिया जा रहा है। घटना को लेकर पीड़ित के दामाद मो. सरफराज ने बताया कि मेरे ससुर अपनी मां को डॉक्टर से दिखाने के लिए बाइक से लाइन बाजार गए थे। डॉक्टर से दिखाने के बाद घर लौट रहे थे। लाइन बाजार चौक पर एटीएम से 50 हजार रुपए निकाले। पैसे और मोबाइल पॉकेट में रख लिया। बलुआ चौक से बदमाश पीछा करने लगे
पीड़ित बताते हैं जैसे ही बलुआ चौक पहुंचा, बाइक सवार बदमाशों ने पीछा करना शुरू कर दिया। बाइक सवार 2 बदमाश पीछा करते हुए करीब आए। झपट्टा मार कर कैश मोबाइल की छिनतई कर ली। कुछ ही देर बाद जब वे साइबर कैफे पहुंचे, तो ससुर को पता चला कि उनके बैंक खाते से 2 लाख 23 हजार रुपए की अवैध निकासी हो चुकी है। छिनतई के कुछ ही देर में बदमाशों ने रुपए उड़ा लिए। छिनतई के क्रम में बाइक के पीछे बैठी मां बाइक से सड़क पर जा गिरी। इस बीच मौका पाकर बाइक सवार बदमाश बलुआ चौक की ओर भाग निकले।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना के बाद मां को जख्मी हालत में पूर्णिया GMCH में एडमिट कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घर वालों को कॉल कर घटना की जानकारी दी गई। घटना के बाद वे साइबर थाने पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ये भी पता लगाया जा रहा कि बदमाशों ने खाते से रुपए कैसे उड़ाए। पूर्णिया के श्रीनगर में बाइक सवार बदमाशों ने छिनतई की है। युवक की शर्ट के पॉकेट से 50 हजार कैश और मोबाइल झपट लिया। खाते से 2 लाख 23 हजार रुपए भी उड़ा लिए। वहीं, छिनतई के क्रम में बाइक पर उनके साथ बैठी मां सड़क पर गिर गईं। उन्हें गंभीर चोट लगी है। घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के बलुआ चौक के पास की है। पीड़ित श्रीनगर थाना क्षेत्र के कदगामा रहीकपुर गांव के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान मुस्कुरान खान के रूप में हुई है। घटना को लेकर पीड़ित की ओर से साइबर थाने में आवेदन दिया जा रहा है। घटना को लेकर पीड़ित के दामाद मो. सरफराज ने बताया कि मेरे ससुर अपनी मां को डॉक्टर से दिखाने के लिए बाइक से लाइन बाजार गए थे। डॉक्टर से दिखाने के बाद घर लौट रहे थे। लाइन बाजार चौक पर एटीएम से 50 हजार रुपए निकाले। पैसे और मोबाइल पॉकेट में रख लिया। बलुआ चौक से बदमाश पीछा करने लगे
पीड़ित बताते हैं जैसे ही बलुआ चौक पहुंचा, बाइक सवार बदमाशों ने पीछा करना शुरू कर दिया। बाइक सवार 2 बदमाश पीछा करते हुए करीब आए। झपट्टा मार कर कैश मोबाइल की छिनतई कर ली। कुछ ही देर बाद जब वे साइबर कैफे पहुंचे, तो ससुर को पता चला कि उनके बैंक खाते से 2 लाख 23 हजार रुपए की अवैध निकासी हो चुकी है। छिनतई के कुछ ही देर में बदमाशों ने रुपए उड़ा लिए। छिनतई के क्रम में बाइक के पीछे बैठी मां बाइक से सड़क पर जा गिरी। इस बीच मौका पाकर बाइक सवार बदमाश बलुआ चौक की ओर भाग निकले।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना के बाद मां को जख्मी हालत में पूर्णिया GMCH में एडमिट कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घर वालों को कॉल कर घटना की जानकारी दी गई। घटना के बाद वे साइबर थाने पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ये भी पता लगाया जा रहा कि बदमाशों ने खाते से रुपए कैसे उड़ाए।


