दरभंगा में 10 हजार गैस सिलेंडर आने की उम्मीद:स्टॉक में 9 हजार से ज्यादा सिलेंडर पहले से मौजूद, एजेंसियों-होटलों में चल रही छापेमारी

29 मार्च को 20 हजार से अधिक सिलेंडर वितरण की संभावना

दरभंगा जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य और सुचारू बनी हुई है। जिला प्रशासन के अनुसार उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप रोज गैस सिलेंडरों की आपूर्ति लगातार जारी है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि आज जिले में कुल 6,230 एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि 29 मार्च को 20,181 सिलेंडरों के वितरण की संभावना है। इसके लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में 9,792 सिलेंडर शेष हैं, वहीं 29 मार्च को 10,409 नए सिलेंडर आने की उम्मीद है। इस प्रकार कुल मिलाकर 20 हजार से अधिक सिलेंडर वितरण के लिए उपलब्ध रहेंगे।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले में तीनों तेल विपणन कंपनियों की कुल 75 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जो रोज औसतन मांग के अनुरूप उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रही हैं।
वहीं, दूसरी तरफ जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर वरीय अधिकारियों की ओर से गैस एजेंसियों और होटलों में लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को 18 स्थानों पर औचक निरीक्षण किया गया। अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि एलपीजी सिलेंडरों की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों को देखते हुए विभाग की ओर से नियमित रूप से भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से गैस की बुकिंग न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

कंट्रोल रूम सक्रिय, शिकायतों का निवारण एलपीजी गैस से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम (06272-245055) स्थापित किया गया है। आज कंट्रोल रूम में कुल 41 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका जांच के बाद निवारण कर दिया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति गैस सिलेंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी या घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन की ओर से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति और डिलीवरी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। 29 मार्च को 20 हजार से अधिक सिलेंडर वितरण की संभावना

दरभंगा जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य और सुचारू बनी हुई है। जिला प्रशासन के अनुसार उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप रोज गैस सिलेंडरों की आपूर्ति लगातार जारी है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि आज जिले में कुल 6,230 एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि 29 मार्च को 20,181 सिलेंडरों के वितरण की संभावना है। इसके लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में 9,792 सिलेंडर शेष हैं, वहीं 29 मार्च को 10,409 नए सिलेंडर आने की उम्मीद है। इस प्रकार कुल मिलाकर 20 हजार से अधिक सिलेंडर वितरण के लिए उपलब्ध रहेंगे।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले में तीनों तेल विपणन कंपनियों की कुल 75 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जो रोज औसतन मांग के अनुरूप उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रही हैं।
वहीं, दूसरी तरफ जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर वरीय अधिकारियों की ओर से गैस एजेंसियों और होटलों में लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को 18 स्थानों पर औचक निरीक्षण किया गया। अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि एलपीजी सिलेंडरों की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों को देखते हुए विभाग की ओर से नियमित रूप से भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से गैस की बुकिंग न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

कंट्रोल रूम सक्रिय, शिकायतों का निवारण एलपीजी गैस से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम (06272-245055) स्थापित किया गया है। आज कंट्रोल रूम में कुल 41 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका जांच के बाद निवारण कर दिया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति गैस सिलेंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी या घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन की ओर से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति और डिलीवरी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *