भोजपुर में सड़क हादसा हुआ। जिसमें बुजुर्ग घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर वार्ड नंबर 10 निवासी वाल्मीकि भर थे। मृतक के बेटे अनिल भर ने बताया कि पिता जी साइकिल से घास लाने के लिए बधार में जा रहे थे। उसी दौरान जगदीशपुर बरसी काली माई मंदिर के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखकर पटना रेफर कर दिया गया था। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बरसी काली माई मंदिर के पास की है। पटना में ही पोस्टमॉर्टम कराया परिजन सदर अस्पताल से पीएमसीएच ले गए थे। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद स्थानीय थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम पीएमसीएच में कराया। बताया जा रहा कि मृतक के परिवार में पत्नी सुमित्रा देवी, 2 बेटी पुष्पा कुमार, पूनम कुमारी और 2 बेटे अनिल और लक्की हैं। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी सुमित्रा देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में सड़क हादसा हुआ। जिसमें बुजुर्ग घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर वार्ड नंबर 10 निवासी वाल्मीकि भर थे। मृतक के बेटे अनिल भर ने बताया कि पिता जी साइकिल से घास लाने के लिए बधार में जा रहे थे। उसी दौरान जगदीशपुर बरसी काली माई मंदिर के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखकर पटना रेफर कर दिया गया था। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बरसी काली माई मंदिर के पास की है। पटना में ही पोस्टमॉर्टम कराया परिजन सदर अस्पताल से पीएमसीएच ले गए थे। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद स्थानीय थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम पीएमसीएच में कराया। बताया जा रहा कि मृतक के परिवार में पत्नी सुमित्रा देवी, 2 बेटी पुष्पा कुमार, पूनम कुमारी और 2 बेटे अनिल और लक्की हैं। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी सुमित्रा देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


