IPL 2026 first controversy: आईपीएल (IPL 2026) के 19वें सीजन के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से मात दी है। यह मैच पूरी तरह से एकतरफा रहा, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन टीम ने विराट कोहली (69*) और देवदत्त पडिक्कल (61) के अर्धशतकों के दम पर 202 रनों
IPL 2026 first controversy: आईपीएल (IPL 2026) के 19वें सीजन के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से मात दी है। यह मैच पूरी तरह से एकतरफा रहा, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन टीम ने विराट कोहली (69*) और देवदत्त पडिक्कल (61) के अर्धशतकों के दम पर 202 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। हालांकि, इस पहले ही मैच तब विवाद हो गया, जब रीप्ले देखने के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन को कैच आउट दे दिया। आउट होने के बाद क्लासेन काफी गुस्से में नजर आए। इस कैच की वैधता को लेकर कई अलग-अलग राय सामने आ रही हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी इस पर सवाल उठाए हैं।
क्लासेन के आउट होने पर उठे सवाल
सनराइजर्स हैदराबाद 4.2 ओवर में महज 29 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा चुका था। इसके बाद क्लासेन अपने कप्तान ईशान किशन का साथ देने आए और पारी को संभाला। इन दोनों के बीच 97 रनों की साझेदारी हो गई थी। इसी बीच क्लासेन बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया तो बाउंड्री रोप्स के पास फिल सॉल्ट ने शानदार कोशिश करते हुए क्लासेन की पारी को 31 रन पर खत्म कर दिया। हालांकि, वॉन का मानना है कि गेंद को कैच करने की कोशिश में गिरते समय सॉल्ट का पैर बाउंड्री रोप्स से छू गया था।
उसका पैर बाउंड्री स्पंज से छू गया था माइकल वॉन
वॉन ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा कि मुझे तो ऐसा लगा कि उसका पैर बाउंड्री स्पंज से छू गया था… यह आरसीबी के लिए एक बहुत बड़ा फैसला है… #IPL2026… समझ नहीं आ रहा कि इसे आउट कैसे दिया जा सकता है। जबकि इस बात की पूरी गारंटी नहीं है कि पैर का कोई भी हिस्सा स्पंज से नहीं छूआ… और स्पंज हिला भी था… जो इस बात का साफ संकेत था।
रीप्ले देखने के बाद भी कोई पक्का नतीजा नहीं निकल पाया
क्लासेन के आउट होने की बात करें तो, सॉल्ट ने मिड-विकेट बाउंड्री पर हवा में उछलकर गेंद को लपक लिया। कैच लेने के बाद वह जमीन पर गिर पड़े, क्योंकि वह अपने पैरों पर खड़े नहीं रह पाए। इसके बाद यह फैसला थर्ड अंपायर के पास भेजा गया। रीप्ले देखने के बाद भी कोई पक्का नतीजा नहीं निकल पाया, क्योंकि यह बता पाना मुश्किल था कि सॉल्ट के शरीर का कोई हिस्सा रोप्स से छूआ था या नहीं।
क्लासेन ने चौथे अंपायर से जताई नाराजगी
अंपायर रोहन पंडित ने आउट का अंतिम फैसला देने से पहले कहा कि मुझे कुशन में कोई हलचल नजर नहीं आ रही है। इससे घरेलू दर्शक बेहद खुश नजर आए, लेकिन क्लासेन बेहद गुस्से में दिखे। उन्हें ड्रेसिंग रूम में लौटने से पहले चौथे अंपायर से बात करते हुए भी देखा गया।
Sports – Patrika | CMS


