वित्तीय वर्ष 2025-26 में बेहतर काम के लिए समस्तीपुर रेलवे मंडल को अलग-अलग दस विभागों के लिए इस वर्ष का दक्षता शील्ड दिया गया। रेलवे मुख्यालय हाजीपुर में शनिवार देर शाम आयोजित रेल सप्ताह कार्यक्रम के दौरान रेलवे के महाप्रबंधक क्षत्रसाल सिंह ने डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा और संबंधित विभाग के अधिकारी को शील्ड दिया गया। बेस्ट परफॉरमेंस बिजनसिंग डेवलॉपमेंट के लिए मंडल को जीएम ने दक्षता शील्ड दिया। यह शील्ड डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा और सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति को जीएम ने प्रदान किया। इसके अलावा रेलवे मंडल को इंजीनियरिंग विभाग का दक्षता रनर अप शील्ड, बेस्ट डीजल शेड दक्षता शील्ड, राजभाषा इंटर डिविजन दक्षता शील्ड, बेस्ट स्क्रेप डिस्पोजल शील्ड, बेस्ट रनिंग रूम दक्षता शील्ड, बेस्ट कॉमर्शियल दक्षता शील्ड, बेस्ट मेडिकल शील्ड दिया गया। रेलवे मंडल के सौलाना स्टेशन को मिला स्वच्छता शील्ड पूर्व मध्य रेलवे में स्टेशनों की बेहतर साफ-सफाई अभियान के लिए बड़े स्टेशनों की श्रेणी में ईसीआर के घनबाद स्टेशन को दक्षता शील्ड दिया गया है। जबकि मध्य श्रेणी के स्टेशनों में पाटलिपुत्र स्टेशन को यह अवार्ड दिया गया। वहीं, छोटे स्टेशनों की श्रेणी में रेलवे मंडल के सलौना स्टेशन को बेस्ट स्वच्छता अवार्ड से नवाजा गया। दो सौ मिलियन टन माल लदान का कीर्तिमान कार्यक्रम के दौरान पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने बताया कि ईसीआर ने माल लदान के क्षेत्र में लगातार दूसरी वार 200 मिलियन टन माल लदान कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है । यात्री सुविधा को बेहतर बनाते हुए पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से 12 जोड़ी वंदे भारत, 17 जोड़ी अमृत भारत एवं 01 जोड़ी नमो भारत रैपिड रेल का परिचालन किया जा रहा है। पूर्व मध्य रेल माल ढुलाई और कार्यकुशलता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हाल ही में 4.5 किमी लंबी ‘रुद्रास्त्र‘ नामक देश की सबसे लंबी मालगाड़ी का सफल संचालन किया गया । वित्तीय वर्ष 2025-26 में बेहतर काम के लिए समस्तीपुर रेलवे मंडल को अलग-अलग दस विभागों के लिए इस वर्ष का दक्षता शील्ड दिया गया। रेलवे मुख्यालय हाजीपुर में शनिवार देर शाम आयोजित रेल सप्ताह कार्यक्रम के दौरान रेलवे के महाप्रबंधक क्षत्रसाल सिंह ने डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा और संबंधित विभाग के अधिकारी को शील्ड दिया गया। बेस्ट परफॉरमेंस बिजनसिंग डेवलॉपमेंट के लिए मंडल को जीएम ने दक्षता शील्ड दिया। यह शील्ड डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा और सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति को जीएम ने प्रदान किया। इसके अलावा रेलवे मंडल को इंजीनियरिंग विभाग का दक्षता रनर अप शील्ड, बेस्ट डीजल शेड दक्षता शील्ड, राजभाषा इंटर डिविजन दक्षता शील्ड, बेस्ट स्क्रेप डिस्पोजल शील्ड, बेस्ट रनिंग रूम दक्षता शील्ड, बेस्ट कॉमर्शियल दक्षता शील्ड, बेस्ट मेडिकल शील्ड दिया गया। रेलवे मंडल के सौलाना स्टेशन को मिला स्वच्छता शील्ड पूर्व मध्य रेलवे में स्टेशनों की बेहतर साफ-सफाई अभियान के लिए बड़े स्टेशनों की श्रेणी में ईसीआर के घनबाद स्टेशन को दक्षता शील्ड दिया गया है। जबकि मध्य श्रेणी के स्टेशनों में पाटलिपुत्र स्टेशन को यह अवार्ड दिया गया। वहीं, छोटे स्टेशनों की श्रेणी में रेलवे मंडल के सलौना स्टेशन को बेस्ट स्वच्छता अवार्ड से नवाजा गया। दो सौ मिलियन टन माल लदान का कीर्तिमान कार्यक्रम के दौरान पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने बताया कि ईसीआर ने माल लदान के क्षेत्र में लगातार दूसरी वार 200 मिलियन टन माल लदान कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है । यात्री सुविधा को बेहतर बनाते हुए पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से 12 जोड़ी वंदे भारत, 17 जोड़ी अमृत भारत एवं 01 जोड़ी नमो भारत रैपिड रेल का परिचालन किया जा रहा है। पूर्व मध्य रेल माल ढुलाई और कार्यकुशलता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हाल ही में 4.5 किमी लंबी ‘रुद्रास्त्र‘ नामक देश की सबसे लंबी मालगाड़ी का सफल संचालन किया गया ।


