भास्कर न्यूज |सीतामढ़ी डुमरा स्थित जानकी स्टेडियम में कबड्डी का रोमांच अपने चरम पर देखने को मिला, जब बिहार एकलव्य बालक एवं बालिका कबड्डी ट्रायल का आयोजन किया गया। यह आयोजन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और खेल विभाग, बिहार के तत्वावधान में तथा सीतामढ़ी जिला कबड्डी संघ के सहयोग से संपन्न हुआ। ट्रायल में राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल, फुर्ती और रणनीति का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैदान पर सुबह से ही उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा। ट्रायल में लगभग 125 बालक और 110 बालिकाओं ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने रेड और डिफेंस के दौरान शानदार तालमेल और तकनीक का प्रदर्शन किया। हर मुकाबला रोमांचक रहा और चयनकर्ताओं के सामने खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा साबित करने का पूरा प्रयास किया। चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों की टीम तैनात की गई थी। इनमें रेमी कुमारी, मेनका कुमारी और मो॰ इसराफिल जैसे प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में कई शारीरिक शिक्षकों और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने तकनीकी सहयोग देकर आयोजन को सफल और भव्य बनाया। यह आयोजन क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। कड़े मुकाबलों और शारीरिक दक्षता परीक्षण के बाद चयनकर्ताओं ने भविष्य के होनहार खिलाड़ियों का चयन किया। बालिका वर्ग में 15 से 20 खिलाड़ियों को चुना गया, जबकि बालक वर्ग में 20 से 25 खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई। चयनित खिलाड़ियों को अब एकलव्य केंद्रों में आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर खेल सुविधाएं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, जिससे वे आने वाले समय में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इस सफल आयोजन के पीछे जिला खेल विभाग और कबड्डी संघ के पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा। खेल पदाधिकारी मो॰ इस्लाम, मनोज कुमार और रघुनन्दन जी के नेतृत्व में सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं। सीतामढ़ी जिला कबड्डी संघ की अध्यक्ष सुजाता कुमारी, उपाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सुमन, सचिव पीयूष परिमल, संरक्षक अतुल कुमार और चेयरमैन पंकज कुमार सिंह की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। भास्कर न्यूज |सीतामढ़ी डुमरा स्थित जानकी स्टेडियम में कबड्डी का रोमांच अपने चरम पर देखने को मिला, जब बिहार एकलव्य बालक एवं बालिका कबड्डी ट्रायल का आयोजन किया गया। यह आयोजन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और खेल विभाग, बिहार के तत्वावधान में तथा सीतामढ़ी जिला कबड्डी संघ के सहयोग से संपन्न हुआ। ट्रायल में राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल, फुर्ती और रणनीति का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैदान पर सुबह से ही उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा। ट्रायल में लगभग 125 बालक और 110 बालिकाओं ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने रेड और डिफेंस के दौरान शानदार तालमेल और तकनीक का प्रदर्शन किया। हर मुकाबला रोमांचक रहा और चयनकर्ताओं के सामने खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा साबित करने का पूरा प्रयास किया। चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों की टीम तैनात की गई थी। इनमें रेमी कुमारी, मेनका कुमारी और मो॰ इसराफिल जैसे प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में कई शारीरिक शिक्षकों और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने तकनीकी सहयोग देकर आयोजन को सफल और भव्य बनाया। यह आयोजन क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। कड़े मुकाबलों और शारीरिक दक्षता परीक्षण के बाद चयनकर्ताओं ने भविष्य के होनहार खिलाड़ियों का चयन किया। बालिका वर्ग में 15 से 20 खिलाड़ियों को चुना गया, जबकि बालक वर्ग में 20 से 25 खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई। चयनित खिलाड़ियों को अब एकलव्य केंद्रों में आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर खेल सुविधाएं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, जिससे वे आने वाले समय में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इस सफल आयोजन के पीछे जिला खेल विभाग और कबड्डी संघ के पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा। खेल पदाधिकारी मो॰ इस्लाम, मनोज कुमार और रघुनन्दन जी के नेतृत्व में सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं। सीतामढ़ी जिला कबड्डी संघ की अध्यक्ष सुजाता कुमारी, उपाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सुमन, सचिव पीयूष परिमल, संरक्षक अतुल कुमार और चेयरमैन पंकज कुमार सिंह की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


