भास्कर न्यूज| सोनबरसा सीमावर्ती नेपाल में तेजी से बदल रहे राजनीतिक हालात के बीच मधेश प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मुख्यालय ने पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित किया है। शनिवार सुबह गृह मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद मधेश पुलिस को सतर्क रहने का सर्कुलर जारी किया गया। इसके बाद सभी जिलों में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। प्रदेश पुलिस प्रमुख गोविन्द थपलिया के अनुसार 8 जिलों के एसपी के साथ समन्वय कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हाई अलर्ट के तहत सभी यूनिट्स को तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा गया है। भास्कर न्यूज| सोनबरसा सीमावर्ती नेपाल में तेजी से बदल रहे राजनीतिक हालात के बीच मधेश प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मुख्यालय ने पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित किया है। शनिवार सुबह गृह मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद मधेश पुलिस को सतर्क रहने का सर्कुलर जारी किया गया। इसके बाद सभी जिलों में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। प्रदेश पुलिस प्रमुख गोविन्द थपलिया के अनुसार 8 जिलों के एसपी के साथ समन्वय कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हाई अलर्ट के तहत सभी यूनिट्स को तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा गया है।


