बहन-भाई को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, भाई की मौत

अशोकनगर| शाढ़ौरा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मुंह बोले भाई-बहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में भाई की मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल है। अजय ओझा ने बताया कि उसकी बह आशा ओझा का मुंह बोला भाई हरीसिंह यादव 65 निवासी कुसमोदा थाना कोतवाली गुना दोनों बाइक से देव स्थान रहटवास जा रहे थे। इसी दौरान गुना और शाढ़ौरा के पास सेजी गांव में उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने सुबह करीब 11 बजे टक्कर मार दी। इस हादसे में हरीसिंह को सिर में गंभीर चोट आईं, जबकि बहन के हाथ पांच फ्रैक्चर हो गए और सिर में चोट लगी है। ग्रामीणों ने दोनों को तत्काल सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। जहां से दोनों को अशोकनगर रेफर किया गया। रास्ते में हरीसिंह की मौत हो गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *