अशोकनगर | स्थानीय केन्द्रीय विद्यालय में सामाजिक सरोकार की एक सराहनीय झलक देखने को मिली। विद्यालय की कक्षा पहली की छात्रा गुंजन पंत के पिता कमल पंत ने स्कूल को एक वाटर कूलर दान स्वरूप भेंट किया है। भीषण गर्मी के दौर में विद्यार्थियों को स्वच्छ और शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई इस पहल की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन और शैक्षणिक स्टाफ ने कमल पंत के प्रति आभार व्यक्त किया। प्राचार्य ने बताया कि ऐसे सहयोग से न केवल स्कूल की बुनियादी सुविधाओं में विस्तार होता है, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति एक सकारात्मक संदेश भी जाता है। विद्यालय परिवार ने दानदाता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई।


