Mau News: चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

Mau News: चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत दोहरीघाट थाना पुलिस टीम ने चुम्मानार इलाके में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा और उनके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कीं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इन्द्रेश गौड़ (निवासी चुम्मानार, दोहरीघाट) और सत्यम राय उर्फ बिल्लू (निवासी अमिला कोट, घोसी) के रूप में हुई है। वहीं, पवन राजभर नामक एक अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिलों में दोनों ही स्प्लेंडर बाइक हैं, जिनके रजिस्ट्रेशन नंबर क्रमशः UP 54 AE 7815 और UP 50 CB 8433 हैं।
इस संबंध में दोहरीघाट थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के कई अधिकारी और जवान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *