Ballia News: पत्नी पर किया ताबड़तोड़ हमला, फिर खुद के पेट में घोंपा चाकू, मचा हड़कंप

Ballia News: पत्नी पर किया ताबड़तोड़ हमला, फिर खुद के पेट में घोंपा चाकू, मचा हड़कंप

Ballia News: बलिया शहर के भृगु आश्रम क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक दंपती के बीच हुई हिंसक घटना में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बांसडीह रोड निवासी रामजी राजभर (55) अपनी पत्नी बेबी राजभर (50) और बच्चों के साथ आश्रम परिसर में किराये के मकान में रहते हैं।

बताया जा रहा है कि दंपती के बीच पिछले कुछ दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। बुधवार रात पत्नी के सोने के दौरान पति ने कथित तौर पर चाकू से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे, इसी दौरान आरोपी पति ने भी खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से हालत नाजुक होने पर रामजी राजभर को बेहतर उपचार के लिए बीएचयू रेफर कर दिया गया, जबकि पत्नी का इलाज जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में जारी है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *