जयपुर में 6-7 अप्रैल को होगा राजस्थान फिजियो समिट 2026:देशभर के विशेषज्ञों का होगा भव्य संगम; राज्यपाल और विधानसभाध्यक्ष होंगे शामिल

जयपुर में 6-7 अप्रैल को होगा राजस्थान फिजियो समिट 2026:देशभर के विशेषज्ञों का होगा भव्य संगम; राज्यपाल और विधानसभाध्यक्ष होंगे शामिल

राजस्थान की स्वास्थ्य शिक्षा और फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में “राजस्थान फिजियो समिट 2026” का आयोजन आगामी 6-7 अप्रैल को बीएम बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर में किया जा रहा है। यह आयोजन RUHS से संबद्ध फिजियोथेरेपी कॉलेजों एवं राजस्थान तथा देश के प्रमुख निजी विश्वविद्यालयों के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया जा रहा है, जो अपने आप में एक अनूठी पहल है। इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में देशभर से लगभग 2000 से 2500 छात्र, शोधकर्ता, शिक्षाविद् और क्लिनिशियन भाग लेंगे, जिससे यह कार्यक्रम फिजियोथेरेपी क्षेत्र का एक विशाल ज्ञान एवं अनुभव साझा करने का मंच बनेगा। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और RUHS के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रमोद येओले सहित राजस्थान एवं देश के कई गणमान्य अतिथियों के उपस्थित रहने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपी के प्रतिष्ठित पदाधिकारी डॉ. संजीव झा, डॉ. अली ईरानी, डॉ. रुचि वर्श्नेय एवं डॉ. जोजी जॉन भी इस सम्मेलन में भाग लेंगे। देशभर से कई विशिष्ट एवं अनुभवी वक्ता अपने विचार एवं ज्ञान साझा करेंगे। फिजियोथेरेपी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशेषज्ञों का सम्मान सम्मेलन की प्रमुख विशेषताओं में वैज्ञानिक प्रस्तुतियां, पोस्टर प्रेजेंटेशन, शोध गतिविधियां, क्लिनिकल डिस्कशन तथा एक भव्य सांस्कृतिक संध्या शामिल हैं। साथ ही, फिजियोथेरेपी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशेषज्ञों का सम्मान समारोह (Felicitation Ceremony) भी आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन न केवल छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक होगा, बल्कि शोध, नवाचार और क्लिनिकल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस भव्य आयोजन के अध्यक्ष डॉ. ध्रुव तनेजा, आयोजन अध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार सिंह, मुख्य संयोजक डॉ. मालीराम शर्मा, संयोजक डॉ. कपिला जैन एवं कोषाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार शर्मा हैं, जो इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *