आंती थाना क्षेत्र के तुलसी बिगहा स्थित सूर्य मंदिर के समीप शनिवार शाम करीब 4 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इस घटना में ग्राम कंचनपुर निवासी मुकेश यादव की फसल जलकर खाक हो गई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ। आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से आग को फैलने से रोक दिया। इस वजह से आसपास की अन्य फसलें सुरक्षित बच गईं। सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट का बिजली तार काफी ढीला और जर्जर है, जिससे ऐसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है। बिजली एसडीओ विशाल कुमार ने बताया कि जर्जर तारों को जल्द सुधारा जाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे। आंती थाना क्षेत्र के तुलसी बिगहा स्थित सूर्य मंदिर के समीप शनिवार शाम करीब 4 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इस घटना में ग्राम कंचनपुर निवासी मुकेश यादव की फसल जलकर खाक हो गई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ। आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से आग को फैलने से रोक दिया। इस वजह से आसपास की अन्य फसलें सुरक्षित बच गईं। सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट का बिजली तार काफी ढीला और जर्जर है, जिससे ऐसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है। बिजली एसडीओ विशाल कुमार ने बताया कि जर्जर तारों को जल्द सुधारा जाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे।


