सीवान के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ओरमा बाजार के समीप हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान शनिवार को गोरखपुर में मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव को लेकर मुफ्फसिल थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी राजन प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र पप्पू प्रसाद के रूप में की गई है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक का माहौल है। बाजार जाते समय हुआ था हादसा परिजनों के अनुसार, पप्पू प्रसाद मवेशियों को सीमेन देने का काम करता था। बीते सोमवार को वह अपने काम के सिलसिले में बाजार जा रहा था। इसी दौरान ओरमा बाजार के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल पप्पू को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां कई दिनों तक इलाज चलने के बावजूद शनिवार को उसकी मौत हो गई। जैसे ही मौत की खबर गांव पहुंची, परिजनों में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस सक्रिय हुई। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत हो गई है। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और आसपास के इलाके तथा निजी अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके। सीवान के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ओरमा बाजार के समीप हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान शनिवार को गोरखपुर में मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव को लेकर मुफ्फसिल थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी राजन प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र पप्पू प्रसाद के रूप में की गई है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक का माहौल है। बाजार जाते समय हुआ था हादसा परिजनों के अनुसार, पप्पू प्रसाद मवेशियों को सीमेन देने का काम करता था। बीते सोमवार को वह अपने काम के सिलसिले में बाजार जा रहा था। इसी दौरान ओरमा बाजार के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल पप्पू को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां कई दिनों तक इलाज चलने के बावजूद शनिवार को उसकी मौत हो गई। जैसे ही मौत की खबर गांव पहुंची, परिजनों में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस सक्रिय हुई। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत हो गई है। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और आसपास के इलाके तथा निजी अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके।


