विश्व नवकार मंत्र दिवस का आयोजन 9 अप्रेल को

विश्व नवकार मंत्र दिवस का आयोजन 9 अप्रेल को

बेंगलूरु

विश्व नवकार मंत्र दिवस की आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। जीतो बेंगलूरु की टीम ने विभिन्न स्थानों पर विराजित संतों एवं साध्वीवृंद को आमंत्रित किया। सभी जैन संघों एवं व्यापार संघों से भी इस महाअभियान में सहभागी बनने का अनुरोध किया है। इस वर्ष मुख्य कार्यक्रम फ्रीडम पार्क, बेंगलूरु में आयोजित होगा। सुबह 6.45 बजे से 8.00 बजे तक पारस गढ़ा एवं जैनम बारिया की ओर से संगीतमय प्रस्तुति होगी। इसके पश्चात सुबह 8 बजे से 9 बजे तक नवकार मंत्र का सामूहिक जाप किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पूरे शहर के विभिन्न जैन परिसरों , मंदिर, उपाश्रय, स्थानक, सभा भवन एवं दिगंबर जैन मंदिरों में भी उसी समय सुबह नवकार मंत्र जाप का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि विश्व शांति अभियान को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *